Noida News (05/01/2026): नोएडा के रहने वाले अर्जुन सिंह ने अपनी सोच और भारतीय संस्कृति से प्रेरणा लेकर स्नीकर्स इंडस्ट्री में एक नई पहचान बनाई है। Galilabs आज भारत का ऐसा स्नीकर्स ब्रांड बन चुका है, जिसे लोग “इंडिया का Nike” कहने लगे हैं।
साल 2020 में जब कोविड-19 के कारण अर्जुन सिंह ऑस्ट्रेलिया छोड़कर भारत लौटे। भारत आकर उन्होंने देखा कि यहां ज़्यादातर स्नीकर्स ब्रांड विदेशी कंपनियों की नकल कर रहे हैं और कोई भी भारतीय ब्रांड ग्लोबल मार्केट में अपनी अलग पहचान नहीं बना पा रहा है। तभी अर्जुन के मन में विचार आया कि क्यों न एक ऐसा भारतीय स्नीकर्स ब्रांड बनाया जाए, जो देश के ट्रैवल कल्चर और भारतीय विरासत को पूरी दुनिया के सामने पेश करे।
साथ 2023 में Galilabs की शुरुआत हुई। शुरुआती दौर में ब्रांड के स्नीकर्स सिर्फ इंस्टाग्राम और व्हाट्सऐप के जरिए बिकते थे, जहां रोज़ाना सिर्फ 15 से 20 जोड़ी ही बिक्री होती थी। लेकिन अर्जुन सिंह ने हार नहीं मानी और अपने विज़न पर काम करते रहे।
Galilabs ने अपनी टारगेट ऑडियंस को ध्यान में रखते हुए भारतीय संस्कृति और फैशन का अनोखा मेल तैयार किया। ब्रांड के स्नीकर्स हाथ से बनाए जाते हैं, जिनमें हरे कृष्णा नगर, भारतीय यात्रा संस्कृति और देसी कहानियों की झलक देखने को मिलती है। स्नीकर्स के डिज़ाइन में बीच में दिया गया खास रिंग कट उन लोगों को खासा पसंद आया, जिन्हें कल्चर और स्टोरी पसंद है।
धीरे-धीरे Galilabs ने अपनी अलग पहचान बना ली और बड़े ब्रांड्स के साथ कोलैबोरेशन शुरू किए। रॉयल एनफील्ड, गली गैंग और हिप-हॉप इंडिया जैसे नामों के साथ मिलकर Galilabs ने बाइक कल्चर और हिप-हॉप कम्युनिटी के बीच अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराई।
आज Galilabs सिर्फ एक स्नीकर्स ब्रांड नहीं, बल्कि एक एक्सप्रेशन ब्रांड बन चुका है। बीते साल कंपनी ने करीब 15 करोड़ रुपये का रेवेन्यू दर्ज किया, जो यह साबित करता है कि भारतीय संस्कृति से जुड़ा ब्रांड भी ग्लोबल लेवल पर अपनी पहचान बना सकता है।
नोएडा के अर्जुन सिंह की यह कहानी उन युवाओं के लिए प्रेरणा है, जो देसी सोच के साथ दुनिया में कुछ अलग करने का सपना देखते हैं।
डिस्क्लेमर: यह लेख / न्यूज आर्टिकल सार्वजनिक डोमेन में उपलब्ध जानकारी और प्रतिष्ठित / विश्वस्त मीडिया स्रोतों से मिली जानकारी पर आधारित है।यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। पाठक कृपया स्वयं इस की जांच कर सूचनाओं का उपयोग करे ॥
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।