New Delhi News (05 जनवरी 2026): आम आदमी पार्टी ने दिल्ली के पानी में अमोनिया मिलाए जाने को लेकर भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पार्टी के दिल्ली प्रदेश संयोजक सौरभ भारद्वाज ने TERI (द एनर्जी एंड रिसोर्सेज इंस्टिट्यूट) की रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि भाजपा शासित हरियाणा सरकार ने दिल्ली चुनाव से पहले यमुना में भारी मात्रा में अमोनिया युक्त जहरीला पानी छोड़ा। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या सत्ता पाने के लिए भाजपा दिल्लीवालों को भी इंदौर जैसी त्रासदी का शिकार बनाना चाहती थी?
सौरभ भारद्वाज ने कहा कि पिछले साल दिसंबर में TERI द्वारा लिए गए सैंपल में वजीराबाद अपस्ट्रीम में 27 पीपीएम और डाउनस्ट्रीम में लगभग 30 पीपीएम अमोनिया पाया गया। यह मात्रा बेहद खतरनाक है और अगर कोई ऐसा पानी पी ले तो वह जहर के समान है। दिल्ली जल बोर्ड 1 पीपीएम से ज्यादा अमोनिया वाले पानी को साफ करने में सक्षम नहीं है।
उन्होंने बताया कि एक साल पहले अरविंद केजरीवाल ने हरियाणा सरकार पर दिल्ली के पानी को जहरीला करने का आरोप लगाया था, लेकिन उस समय एलजी और दिल्ली जल बोर्ड की सीईओ ने पत्र लिखकर उन्हें झूठा बताया। उल्टा, हरियाणा सरकार ने अरविंद केजरीवाल पर एफआईआर तक दर्ज करा दी। अब TERI की रिपोर्ट से साबित हो गया है कि उस समय अमोनिया के सही आंकड़े छुपाए गए और दिल्ली की जनता को गुमराह किया गया।
सौरभ भारद्वाज ने कहा कि हाल ही में भाजपा शासित मध्य प्रदेश के इंदौर में सरकारी पानी पीने से करीब 10 लोगों की मौत और सैकड़ों के बीमार होने की घटना सामने आई है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में ऐसी घटना इसलिए नहीं हुई क्योंकि अरविंद केजरीवाल ने समय रहते आवाज उठाई और जहरीले पानी की सप्लाई रुकवाई।
उन्होंने आरोप लगाया कि हरियाणा के सोनीपत और पानीपत से इंडस्ट्रियल व सीवेज वेस्ट यमुना में छोड़ा गया, जिससे अमोनिया का स्तर खतरनाक रूप से बढ़ा। चूंकि वहां भाजपा की सरकार थी, इसलिए गलती छुपाने के लिए दिल्ली जल बोर्ड की सीईओ और एलजी ने गलत जानकारी दी।
सौरभ भारद्वाज ने यह भी कहा कि घरों में लगे आरओ 30 पीपीएम अमोनिया को फिल्टर नहीं कर सकते, जिससे लोगों की सेहत को गंभीर नुकसान हो सकता है। उन्होंने कहा कि “आप” सरकार ने एफआईआर और आरोपों की परवाह किए बिना दिल्लीवालों की जान बचाने की लड़ाई लड़ी और आगे भी जनता की आवाज उठाती रहेगी।
उन्होंने दो टूक कहा कि दिल्ली को इंदौर नहीं बनने दिया जाएगा और चाहे कितने भी मुकदमे हों, आम आदमी पार्टी जनता के हक के लिए लड़ती रहेगी।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।