दिल्ली-NCR में घना कोहरा, कड़ाके की ठंड और बढ़ते प्रदूषण से हालात बेहद गंभीर

टेन न्यूज़ नेटवर्क

New Delhi News (30 December 2025): दिल्ली-NCR में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे के बीच अब प्रदूषण ने हालात और बिगाड़ दिए हैं। राजधानी की हवा की गुणवत्ता बेहद खराब श्रेणी में पहुंच चुकी है। सुबह और रात के समय घना कोहरा छाए रहने से दृश्यता कम हो रही है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक घने कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। ठंड, कोहरा और प्रदूषण का मिला-जुला असर लोगों की दिनचर्या पर साफ नजर आ रहा है। नागरिकों को सतर्क रहने और अनावश्यक बाहर निकलने से बचने की सलाह दी गई है।

बीते सोमवार को दिल्ली सुबह से ही घने कोहरे की चादर में लिपटी रही। कई इलाकों में दृश्यता बेहद कम रही, जिससे सड़कों पर वाहन रेंगते नजर आए। हालांकि दोपहर के समय धूप निकलने से कुछ राहत मिली। इस दौरान अधिकतम तापमान 22.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 8.3 डिग्री सेल्सियस रहा। आर्द्रता का स्तर 55 से 100 प्रतिशत के बीच बना रहा, जिससे ठंड का असर और तेज महसूस किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार और बुधवार को भी घना कोहरा बना रहेगा। न्यूनतम तापमान में फिलहाल किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं जताई गई है। आज दिल्ली में अधिकतम तापमान 21 से 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान 6 से 7 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। विभाग का कहना है कि 31 दिसंबर तक घना कोहरा जारी रह सकता है। तापमान गिरने से ठिठुरन और बढ़ेगी।

मौसम के साथ-साथ प्रदूषण ने भी दिल्लीवासियों की चिंता बढ़ा दी है। राजधानी के कई इलाकों में AQI 400 के पार पहुंच गया है। आनंद विहार में AQI 450, वजीरपुर में 454 और चांदनी चौक में 432 दर्ज किया गया है। अशोक विहार में AQI 437, बावना में 382 और ITO इलाके में 398 AQI रिकॉर्ड किया गया। इन आंकड़ों से साफ है कि दिल्ली की हवा बेहद खराब स्थिति में पहुंच चुकी है।

प्रदूषण की भयावह स्थिति को देखते हुए दिल्ली में फिलहाल GRAP-3 लागू है। हालात और बिगड़ने पर GRAP-4 दोबारा लागू किए जाने की संभावना जताई जा रही है। बढ़ते प्रदूषण का सबसे ज्यादा असर बच्चों, बुजुर्गों और सांस के मरीजों पर पड़ रहा है। लोगों को आंखों में जलन, खांसी और सांस लेने में दिक्कत जैसी समस्याएं हो रही हैं। विशेषज्ञों ने मास्क पहनने और घर के अंदर रहने की सलाह दी है। ठंड, कोहरा और प्रदूषण ने मिलकर दिल्ली की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।