दिल्ली CMO की सख़्त कार्रवाई: कपासहेड़ा सब-रजिस्ट्रार और मेहरौली तहसीलदार निलंबित
टेन न्यूज़ नेटवर्क
New Delhi News (29 December 2025): दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के निर्देश पर कपासहेड़ा के सब-रजिस्ट्रार और मेहरौली के तहसीलदार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई इन अधिकारियों के खिलाफ लंबे समय से मिल रही लगातार शिकायतों और भ्रष्टाचार से जुड़े गंभीर आरोपों के आधार पर की गई है।
CMO के अनुसार, सरकार ने स्पष्ट किया है कि प्रशासन में भ्रष्टाचार के प्रति ‘ज़ीरो टॉलरेंस’ की नीति अपनाई गई है और किसी भी स्तर पर अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निलंबन के साथ ही दोनों मामलों की विस्तृत जांच के संकेत भी दिए गए हैं, ताकि दोषियों के खिलाफ आगे सख़्त कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।।
टिप्पणियाँ बंद हैं।