दिल्ली में प्रदूषण पर सख्ती, इलेक्ट्रिक वाहनों और बसों पर जोर: मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा

टेन न्यूज़ नेटवर्क

New Delhi News (29 December 2025): दिल्ली सरकार के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि राजधानी में बढ़ते प्रदूषण को कम करने का सबसे प्रभावी तरीका सभी गाड़ियों को धीरे-धीरे इलेक्ट्रिक पर लाना है। उन्होंने बताया कि सार्वजनिक परिवहन को मजबूत करने के लिए दिसंबर 2026 तक दिल्ली में 7,500 नई बसें शामिल की जाएंगी। इसके तहत हर महीने करीब 500 बसें लगातार जोड़ी जा रही हैं, ताकि निजी वाहनों पर निर्भरता कम हो और प्रदूषण में कमी लाई जा सके।

फैक्ट्रियों और कंस्ट्रक्शन साइट्स पर कड़ी निगरानी

पर्यावरण मंत्री ने जानकारी दी कि पिछले आठ महीनों में लगभग 8,000 फैक्ट्रियों से हो रहे प्रदूषण को नियंत्रित किया गया है और उन्हें दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति (DPCC) के दायरे में लाया गया है। इसके साथ ही दिल्ली में चल रही कंस्ट्रक्शन गतिविधियों की मैक्सिमम मॉनिटरिंग अब एक ऑनलाइन पोर्टल के जरिए की जा रही है। अधिकारी ऑफिस में बैठकर यह देख सकते हैं कि किस जगह निर्माण कार्य चल रहा है और वहां का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) क्या है।

बायोमास बर्निंग रोकने के लिए हीटर वितरित

दिल्ली में सर्दियों के दौरान होने वाली बायोमास बर्निंग पर रोक लगाने के लिए सरकार ने विशेष कदम उठाए हैं। मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने बताया कि अब तक 10,000 लोगों तक हीटर पहुंचाए जा चुके हैं, ताकि वे ठंड के लिए कचरा या अन्य बायोमास जलाने पर निर्भर न रहें। सरकार का दावा है कि इन उपायों से आने वाले समय में दिल्ली की हवा की गुणवत्ता में सुधार देखने को मिलेगा।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।