उन्नाव रेप केस: सुप्रीम कोर्ट के फैसले और सीबीआई को लेकर क्या बोले AAP सांसद संजय सिंह
टेन न्यूज़ नेटवर्क
New Delhi News (29 December 2025): AAP के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने उन्नाव रेप केस में दोषी कुलदीप सिंह सेंगर की उम्रकैद की सज़ा पर रोक लगाने वाले दिल्ली हाई कोर्ट के आदेश पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा स्टे लगाए जाने को अहम बताया है। संजय सिंह ने कहा कि इस पूरे मामले में “लुका-छुपी का खेल” चल रहा था और कई गंभीर तथ्यों को अदालत के सामने ठीक से नहीं रखा गया। उनका कहना है कि यदि CBI ने पूरे तथ्य मजबूती से रखे होते तो शायद दोषी को राहत नहीं मिल पाती।
संजय सिंह ने सवाल उठाया कि CBI ने हाई कोर्ट में केस को पूरी मजबूती से क्यों नहीं रखा, जबकि इस मामले में एक हत्या हो चुकी है और पीड़िता पर जानलेवा हमला भी किया गया था। उन्होंने कहा कि जांच एजेंसी की कमजोर पैरवी का सीधा लाभ कुलदीप सेंगर को मिला। साथ ही उन्होंने आशंका जताई कि यह सब किसी सरकारी इशारे पर हुआ या फिर किसी और दबाव में, यह स्पष्ट नहीं है, लेकिन परिणाम न्याय के खिलाफ गया।
AAP सांसद ने कहा कि इस जघन्य मामले को लेकर पूरे देश में आंदोलन हुआ था और लोगों में भारी आक्रोश था। ऐसे में सुप्रीम कोर्ट का हस्तक्षेप बेहद जरूरी था। उन्होंने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय के फैसले से न्याय व्यवस्था के प्रति लोगों का भरोसा दोबारा मजबूत हुआ है और यह संदेश गया है कि अंततः न्याय मिलेगा, चाहे रास्ते में कितनी भी बाधाएं क्यों न आएं
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।