ग्रेटर नोएडा में पत्नी की हत्या करने के बाद पति ने भी की आत्महत्या, क्या है पूरा मामला

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida News (29/12/2025):‌‌ ग्रेटर नोएडा से एक पति- पत्नी की मौत की खबर सामने आई है। बता दें कि सिक्योरिटी गार्ड पति ने पहले तो अपनी पत्नी को मारा और पत्नी की मौत के बाद पति ने भी आत्महत्या कर ली। पुलिस ने दोनों पति-पत्नी की मौत के पीछे पारिवारिक क्लेश कारण बताया है।

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना बिसरख (Bisrakh Police Station) क्षेत्रांतर्गत अनिल निवासी सकरौली, एटा, उम्र करीब 35 वर्ष अपनी पत्नी अनीता उम्र 32 वर्ष के साथ सरस्वती कुंज, बिसरख में किराए के मकान में विगत 01 माह से निवास कर रहा था। अनिल सोसाइटी में सिक्योरिटी गार्ड का कार्य एवं उसकी पत्नी अनीता साफ सफाई का कार्य करती थी। 28 दिसंबर को अनिल ने घरेलू क्लेश के चलते अपनी पत्नी अनीता के साथ मारपीट की, जिससे उसकी मृत्यु हो गई एवं उसके पश्चात अनिल ने भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

फील्ड यूनिट को बुलाकर घटना स्थल का निरीक्षण कराया गया व दोनों शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।