नववर्ष में Yamuna Authority क्षेत्र को मिलेगी विकास की नई रफ्तार: राकेश कुमार सिंह, CEO
टेन न्यूज नेटवर्क
GREATER NOIDA News (29/12/2025): नववर्ष 2026 की शुरुआत के साथ ही यमुना औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) क्षेत्र में विकास की दिशा और गति को लेकर उम्मीदें और अधिक मजबूत होती नजर आ रही हैं। क्षेत्रीय विकास, निवेश, आवासीय योजनाओं और जनकल्याणकारी परियोजनाओं को लेकर टेन न्यूज़ नेटवर्क से विशेष बातचीत में यमुना प्राधिकरण क्षेत्र के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) राकेश कुमार सिंह ने विस्तृत जानकारी साझा की और क्षेत्रवासियों व निवेशकों को नववर्ष की शुभकामनाएं दीं।
सीईओ राकेश कुमार सिंह ने कहा कि यमुना औद्योगिक विकास प्राधिकरण क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सभी आवंटियों, ग्रामवासियों और संबंधित जिलों के नागरिकों को प्राधिकरण की ओर से नववर्ष 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं। उन्होंने बताया कि आने वाले वर्ष में यमुना प्राधिकरण द्वारा संगठित क्षेत्र के मध्यम वर्ग और मध्यम-उच्च वर्ग के लिए नई आवासीय योजनाएं लॉन्च की जाएंगी, जिससे आम नागरिकों को बेहतर आवासीय सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी।
उन्होंने आगे कहा कि वर्ष 2026 यमुना प्राधिकरण के लिए बेहद महत्वपूर्ण रहने वाला है, क्योंकि इसी वर्ष प्राधिकरण क्षेत्र में बन रहे अंतरराष्ट्रीय स्तर के जेवर एयरपोर्ट (Jewar Airport) के लोकार्पण की संभावना है। एयरपोर्ट के शुरू होने से न केवल क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को मजबूती मिलेगी, बल्कि रोजगार, निवेश और औद्योगिक विकास के नए अवसर भी सृजित होंगे।
राकेश कुमार सिंह ने यह भी स्पष्ट किया कि यमुना प्राधिकरण की विभिन्न परियोजनाएं तेजी से आगे बढ़ रही हैं। इनमें औद्योगिक क्षेत्रों का विकास, औद्योगिक पार्क, लॉजिस्टिक पार्क, मथुरा में प्रस्तावित हेरिटेज सिटी परियोजना प्रमुख हैं। इसके साथ ही हाथरस क्षेत्र के लिए तैयार किए जा रहे मास्टर प्लान को भी वर्ष 2026 में अंतिम रूप दिए जाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है।
उन्होंने कहा, हमारा प्रयास है कि यमुना प्राधिकरण क्षेत्र को एक सुनियोजित, आधुनिक और निवेश के अनुकूल क्षेत्र के रूप में विकसित किया जाए। वर्ष 2026 में हमारी कई महत्वाकांक्षी परियोजनाएं धरातल पर उतरेंगी, जिससे आम नागरिकों, निवेशकों और उद्योगों को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा।
अंत में सीईओ राकेश कुमार सिंह ने एक बार फिर यमुना औद्योगिक विकास प्राधिकरण क्षेत्र के सभी नागरिकों, ग्रामवासियों और आवंटियों को नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि आने वाला वर्ष विकास, समृद्धि और जनकल्याण की नई संभावनाएं लेकर आएगा।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।