कुलदीप सेंगर की जमानत के खिलाफ दिल्ली हाई कोर्ट के बाहर प्रदर्शन

टेन न्यूज़ नेटवर्क

New Delhi News (26 December 2015): उन्नाव रेप मामले में दोषी पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को दिल्ली हाई कोर्ट से मिली सशर्त जमानत के खिलाफ शुक्रवार को हाई कोर्ट परिसर के बाहर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। बड़ी संख्या में लोग, खासकर महिलाएं, हाथों में तख्तियां लेकर सड़कों पर उतरीं और अदालत के फैसले को पीड़िता के साथ अन्याय बताते हुए कड़ा विरोध जताया।

शुक्रवार सुबह से ही दिल्ली हाई कोर्ट के सामने प्रदर्शनकारियों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। प्रदर्शनकारी कुलदीप सिंह सेंगर को जमानत दिए जाने के फैसले को वापस लेने की मांग कर रहे थे और पीड़िता को न्याय दिलाने की अपील कर रहे थे। माहौल को देखते हुए हाई कोर्ट परिसर और आसपास भारी पुलिस बल तैनात किया गया।

प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सख्त रुख अपनाया। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि तत्काल विरोध प्रदर्शन समाप्त नहीं किया गया तो पांच मिनट के भीतर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद कुछ देर के लिए माहौल तनावपूर्ण हो गया।

इस बीच रेप पीड़िता की मां ने दिल्ली हाई कोर्ट के फैसले पर गहरी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि उन्हें हाई कोर्ट के निर्णय से निराशा हुई है और अब वे इस फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगी। पीड़िता की मां ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि शीर्ष अदालत से उन्हें न्याय मिलेगा।

गौरतलब है कि दिल्ली हाई कोर्ट ने 2017 के उन्नाव रेप केस में कुलदीप सिंह सेंगर की उम्रकैद की सजा को उसकी अपील लंबित रहने तक निलंबित करते हुए उसे सशर्त जमानत दी है। हालांकि, पीड़िता के पिता की हत्या के मामले में पहले से सजा पाए होने के कारण कुलदीप सेंगर फिलहाल जेल से बाहर नहीं आ सकेगा।

जस्टिस सुब्रमण्यम प्रसाद और जस्टिस हरीश वैद्यनाथन शंकर की पीठ ने अपने आदेश में जमानत के लिए 15 लाख रुपये का मुचलका और अन्य शर्तें लगाई हैं। अदालत ने स्पष्ट किया है कि निचली अदालत के फैसले के खिलाफ दायर अपील पर अंतिम निर्णय आने तक यह जमानत प्रभावी रहेगी।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।