रिकॉर्ड मुनाफे से नंबर-1 बना SBI, लेकिन खराब कस्टमर सर्विस बनी सबसे बड़ी कमजोरी

टेन न्यूज नेटवर्क

National News (26/12/2025): देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) एक बार फिर सुर्खियों में है। इस साल SBI ने 80 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा का रिकॉर्ड मुनाफा कमाया है। मुनाफे, मार्केट शेयर और नेटवर्क के मामले में SBI आज HDFC और ICICI जैसे प्राइवेट बैंकों से भी आगे निकल चुका है।

मार्केट शेयर की बात करें तो SBI के पास 23 प्रतिशत हिस्सेदारी है, जो उसे भारत का नंबर-1 बैंक बनाती है। कस्टमर बेस में भी SBI सबसे आगे है। देश के करीब 50 करोड़ लोग SBI के ग्राहक हैं।
ब्रांच नेटवर्क में भी SBI का कोई मुकाबला नहीं है। पूरे देश में बैंक की 23,000 से ज्यादा शाखाएं हैं। वहीं 63,000 से अधिक ATM SBI के हैं, जो किसी भी बैंक से सबसे ज्यादा हैं।

एसेट मैनेजमेंट के क्षेत्र में भी SBI की पकड़ मजबूत है। बैंक लगभग 11 लाख करोड़ रुपये का AUM (Assets Under Management) संभालता है। इन सभी आंकड़ों से साफ है कि SBI का आकार और ताकत लगातार बढ़ रही है।

लेकिन इस चमकदार सफलता के बीच एक कड़वी सच्चाई भी सामने आती है — SBI की खराब कस्टमर सर्विस।
कंप्लेंट के मामले में SBI हमेशा से नंबर-1 रहा है। साल 2019 और 2020 में SBI के खिलाफ 38 लाख शिकायतें दर्ज की गई थीं। यह संख्या इतनी ज्यादा है कि देश के सभी बैंकों के खिलाफ आने वाली कुल शिकायतों में से करीब 35 प्रतिशत सिर्फ SBI के खिलाफ थीं।

हाल के सालों में यह स्थिति और खराब हुई है। 2023 में SBI का कंप्लेंट शेयर बढ़कर 40 प्रतिशत तक पहुंच गया। यानी जैसे-जैसे बैंक का बिजनेस और मार्केट शेयर बढ़ रहा है, वैसे-वैसे शिकायतें भी बढ़ती जा रही हैं।
एक तरह से SBI की कंप्लेंट्स का मार्केट शेयर, उसके प्रॉफिट और मार्केट शेयर से भी तेज़ी से बढ़ रहा है।

एक सर्वे के अनुसार, 54 प्रतिशत ग्राहकों ने SBI की सर्विस को “बकवास” बताया। लंबी लाइनों, धीमी प्रक्रिया, स्टाफ के व्यवहार और शिकायतों के समाधान में देरी जैसी समस्याएं आज भी SBI की सबसे बड़ी कमजोरी बनी हुई हैं।

SBI आज भारत का सबसे बड़ा और सबसे ताकतवर बैंक जरूर बन चुका है, लेकिन अगर कस्टमर सर्विस में सुधार नहीं हुआ, तो यह कमजोरी भविष्य में बैंक की छवि और भरोसे को नुकसान पहुँचा सकती हैl

डिस्क्लेमर: यह लेख / न्यूज आर्टिकल सार्वजनिक डोमेन में उपलब्ध जानकारी और प्रतिष्ठित / विश्वस्त मीडिया स्रोतों से मिली जानकारी पर आधारित है।यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। पाठक कृपया स्वयं इस की जांच कर सूचनाओं का उपयोग करे ॥


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।