National News (25/12/2025): The Whole Truth ब्रांड के फाउंडर शशांक मेहता की कहानी एक निजी संघर्ष से शुरू होती है। वजन को लेकर तानों और मज़ाक का सामना करने के बाद शशांक ने यह समझने की कोशिश की कि वह जो “हेल्दी” खाना खा रहे हैं, वह सच में कितना हेल्दी है। रिसर्च करने पर उन्हें पता चला कि ज़्यादातर हेल्दी कहे जाने वाले फूड प्रोडक्ट्स में छुपी हुई शुगर, केमिकल्स और भ्रमित करने वाले लेबल होते हैं।
IIM अहमदाबाद से पढ़े और पहले यूनिलीवर जैसी बड़ी कंपनी में काम कर चुके शशांक मेहता ने एक सुरक्षित कॉरपोरेट करियर छोड़कर 2019 में The Whole Truth की शुरुआत की। उनका एक ही मकसद था — लोगों को खाने के बारे में पूरा सच बताना। इसी वजह से इस ब्रांड में इंग्रेडिएंट्स पीछे नहीं, बल्कि पैक के सामने लिखे जाते हैंl
लेकिन धीरे-धीरे ब्रांड ने पीनट बटर, म्यूसली, प्रोटीन पाउडर और अन्य क्लीन-लेबल प्रोडक्ट्स लॉन्च किए। इन सभी प्रोडक्ट्स में न तो आर्टिफ़िशियल स्वीटनर हैं, न प्रिज़र्वेटिव और न ही झूठे हेल्थ क्लेम्स।
The Whole Truth ने डायरेक्ट-टू-कंज़्यूमर (D2C) मॉडल अपनाया और सोशल मीडिया के ज़रिए सिर्फ़ प्रोडक्ट बेचने के बजाय लोगों को जागरूक करना शुरू किया। ब्रांड की ईमानदारी और पारदर्शिता ने ग्राहकों का भरोसा जीता, जिसका नतीजा यह रहा कि आज इसकी वैल्यूएशन करीब ₹2100 करोड़ तक पहुंच चुकी है।
शशांक मेहता की यह कहानी साबित करती है कि ईमानदारी सिर्फ़ नैतिक फैसला नहीं, बल्कि एक मज़बूत बिज़नेस स्ट्रैटेजी भी हो सकती है। एक निजी समस्या से शुरू हुआ यह सफर आज भारत के सबसे भरोसेमंद हेल्दी फूड ब्रांड्स में शामिल हो चुका l
डिस्क्लेमर: यह लेख / न्यूज आर्टिकल सार्वजनिक डोमेन में उपलब्ध जानकारी और प्रतिष्ठित / विश्वस्त मीडिया स्रोतों से मिली जानकारी पर आधारित है।यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। पाठक कृपया स्वयं इस की जांच कर सूचनाओं का उपयोग करे ॥
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।