अटल बिहारी वाजपेयी का जीवन आदर्शों, सादगी और दृढ़ इच्छाशक्ति से भरा रहा: डॉ महेश शर्मा | सांसद खेल महोत्सव
टेन न्यूज नेटवर्क
Noida News (25/12/2025): गुरुवार नोएडा के सेक्टर-6 स्थित एन.ई.ए. भवन (बी-110ए) में “सांसद खेल महोत्सव” के समापन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम सुबह 11 बजे शुरू हुआ, जिसमें गौतमबुद्ध नगर से सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा (Dr Mahesh Sharma) मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। समारोह में अन्य जनप्रतिनिधि एवं विधायक भी शामिल हुए।

कार्यक्रम के दौरान अपने संबोधन में सांसद डॉ. महेश शर्मा ने खिलाड़ियों और बच्चों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि खिलाड़ी के रूप में इस आयोजन में भाग लेना गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि आज देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की 100वीं जयंती है, जिन्हें हम सुशासन दिवस के रूप में मनाते हैं। अटल बिहारी वाजपेयी का जीवन आदर्शों, सादगी और दृढ़ इच्छाशक्ति से भरा रहा, जिससे हम सभी को प्रेरणा मिलती है।
डॉ. महेश शर्मा ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी ने अपने जीवन से देश को नई दिशा देने का कार्य किया। उनका जन्म ग्वालियर में हुआ और उनका जीवन संघर्षों से होकर गुजरा। उनके पिता स्वर्गीय श्याम बिहारी वाजपेयी स्वयं एक कवि थे और साहित्य से गहराई से जुड़े हुए थे। अटल बिहारी वाजपेयी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़कर राजनीति में कदम रखा और 50 वर्षों से अधिक का राजनीतिक जीवन देश की सेवा में समर्पित किया।
उन्होंने कहा प्रधानमंत्री रहते हुए अटल बिहारी वाजपेयी को गठबंधन सरकार के बावजूद कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ा, लेकिन उन्होंने अपनी मजबूत इच्छाशक्ति से देश को आगे बढ़ाया। नदियों को जोड़ने की योजना, प्रधानमंत्री सड़क योजना के माध्यम से देश के कोने-कोने को जोड़ना और परमाणु परीक्षण के दौरान अमेरिका जैसी शक्ति की धमकियों के बावजूद राष्ट्रहित में निर्णय लेना उनके सशक्त नेतृत्व का उदाहरण है।
गौतमबुद्ध नगर सांसद ने कहा कि यही दृढ़ इच्छाशक्ति आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी में भी देखने को मिलती है। चाहे अंतरराष्ट्रीय दबाव हो या आर्थिक फैसले, देश अपने निर्णय स्वयं लेने में सक्षम है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का संकल्प है कि देश के बच्चे खेलें, आगे बढ़ें और राष्ट्र निर्माण में योगदान दें।

उन्होंने आगे बताया कि सरकारी आदेशों और प्रदूषण की स्थिति के कारण पिछले डेढ़ महीने से खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन संभव नहीं हो पा रहा था। इसके बावजूद खेल अधिकारी और जनकल्याण अधिकारी के प्रयासों से यह आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ, जिसके लिए उन्होंने दोनों अधिकारियों का आभार व्यक्त किया।
डॉ. महेश शर्मा ने बताया कि लोकसभा क्षेत्र की तीन विधानसभा दादरी, जेवर और सिकंदराबाद में यह आयोजन किया गया। नोएडा और खुर्जा में भी आयोजन की योजना थी, जिसे विधायक पंकज सिंह के साथ मिलकर 22 और 23 दिसंबर को रखा गया था, लेकिन प्रदूषण की स्थिति के कारण उसमें बाधा आई। उन्होंने कहा कि जैसे ही हालात बेहतर होंगे, सभी शेष कार्यक्रम भी पूरे किए जाएंगे।
अंत में उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं, खिलाड़ियों और कोचों से अपील की कि वे अगले चरण में भी पूरे उत्साह और अनुशासन के साथ भाग लें। उन्होंने कहा कि गौतमबुद्ध नगर से बड़ी अपेक्षाएं हैं, क्योंकि यहां देश के कोने-कोने से लगभग डेढ़ लाख छात्र शिक्षा ग्रहण करने आते हैं। सभी के संयुक्त प्रयासों से इस कार्यक्रम को सफल रूप दिया गया है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।