New Delhi News (23 December 2025): दिल्ली पुलिस के सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट स्पेशल स्टाफ ने नकली मोबाइल फोन बनाने और बेचने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है। सेंट्रल दिल्ली डीसीपी के निर्देश पर की गई इस कार्रवाई में पुलिस ने “SAMSUNG” कंपनी के नाम से नकली मोबाइल तैयार कर बाजार में सप्लाई करने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह लंबे समय से उपभोक्ताओं को ठगने का काम कर रहा था।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी चीन से आयात किए गए मोबाइल पुर्जों की मदद से नकली स्मार्टफोन तैयार करते थे। इन मोबाइलों पर नामी ब्रांड का लोगो लगाकर इन्हें असली बताकर बेचा जाता था। इस अवैध कारोबार से आरोपी मोटा मुनाफा कमा रहे थे और आम लोगों को आर्थिक नुकसान पहुंचा रहे थे।
खुफिया जानकारी के आधार पर इंस्पेक्टर रोहित कुमार के नेतृत्व में स्पेशल स्टाफ की टीम ने करोल बाग के बीडनपुरा इलाके में छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने सभी चारों आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ लिया। मौके पर चल रही अवैध मोबाइल असेंबलिंग यूनिट का भी खुलासा हुआ।
छापेमारी में पुलिस ने कुल 512 नकली स्मार्टफोन, 459 फर्जी IMEI स्टीकर और भारी मात्रा में मोबाइल बनाने के उपकरण बरामद किए हैं। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि यह गिरोह कब से सक्रिय था और इनके नेटवर्क से और कौन-कौन लोग जुड़े हैं। मामले में आगे की जांच जारी है।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।