RBI और HC का फर्जी नोटिस दिखाकर ठगी, दिल्ली में फर्जी कॉल सेंटर का पर्दाफाश
टेन न्यूज़ नेटवर्क
New Delhi News (23 December 2025): दिल्ली में साइबर ठगी के एक बड़े रैकेट का खुलासा हुआ है, जहां फर्जी इंश्योरेंस कॉल सेंटर चलाकर लोगों से करोड़ों रुपये की ठगी की जा रही थी। द्वारका साउथ थाना पुलिस ने डीसीपी अंकित सिंह के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए इस गिरोह का भंडाफोड़ किया और 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें एक महिला भी शामिल है। आरोपी लोगों को डराने के लिए RBI, दिल्ली हाईकोर्ट, IRDA और NPCI के फर्जी लोगो और नोटिस का इस्तेमाल करते थे।
पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी पुरानी या लैप्स हो चुकी इंश्योरेंस पॉलिसी को दोबारा चालू कराने या उसकी किस्त दिलाने के नाम पर लोगों को झांसा देते थे। पीड़ितों को कॉल कर कानूनी कार्रवाई का डर दिखाया जाता और उनसे अलग-अलग बैंक खातों में पैसे ट्रांसफर करवा लिए जाते थे। शुरुआती जांच में करीब 1 करोड़ रुपये की ठगी की आशंका जताई गई है, जबकि 20 लाख रुपये से अधिक की रकम संदिग्ध बैंक खातों में फ्रीज कराई जा चुकी है।
इस गिरोह का मास्टरमाइंड साहिल बेरी बताया जा रहा है, जो कॉल कर पीड़ितों को अपने जाल में फंसाता था। वहीं गिरोह के अन्य सदस्य फर्जी या किराए के बैंक खाते उपलब्ध कराते थे, जिनमें ठगी की रकम डलवाई जाती थी। पुलिस ने सागरपुर इलाके में चल रहे एक फर्जी कॉल सेंटर पर छापा मारकर कई आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया।
छापेमारी के दौरान पुलिस को भारी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई है। आरोपियों के पास से 18 मोबाइल फोन, 2 लैपटॉप, 4 हार्ड डिस्क, एक क्रेटा कार और बड़ी संख्या में फर्जी दस्तावेज जब्त किए गए हैं। इसके अलावा हजारों लोगों का इंश्योरेंस से जुड़ा डेटा भी बरामद हुआ है, जिसका इस्तेमाल ठगी के लिए किया जा रहा था।
इस पूरे मामले में द्वारका साउथ थाने में संबंधित धाराओं के तहत FIR दर्ज कर ली गई है और आगे की जांच जारी है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि यह गिरोह कब से सक्रिय था और देशभर में कितने लोगों को अपना शिकार बना चुका है। साथ ही इंश्योरेंस कंपनियों और बैंकिंग सिस्टम से जुड़े अन्य लिंक की भी जांच की जा रही है।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।