छोटे शहरों से बड़ी उड़ान: अनमोल बना देश का चौथा सबसे बड़ा बिस्किट ब्रांड

टेन न्यूज नेटवर्क

National News (23/12/2025): जब भारत में बिस्किट बाजार पर ब्रिटानिया और पारले-जी जैसे बड़े ब्रांड्स का दबदबा था, तब एक उद्यमी ने वह रास्ता चुना जिसे ज़्यादातर कंपनियां नजरअंदाज कर रही थीं। इस उद्यमी का नाम है बैजनाथ चौधरी, और उनका ब्रांड है अनमोल बिस्किट।

बैजनाथ चौधरी ने देखा कि बड़े ब्रांड्स की पकड़ मुख्य रूप से महानगरों तक सीमित है, लेकिन भारत की असली आबादी छोटे शहरों और गांवों में रहती है। इसी सोच के साथ उन्होंने 1994 में कोलकाता में एक छोटी सी फैक्ट्री से अनमोल बिस्किट की शुरुआत की।

अनमोल का मिशन साफ था—हर भारतीय तक अच्छी गुणवत्ता का बिस्किट, वह भी किफायती कीमत पर पहुंचाना। कंपनी ने शुरुआत में किसी तरह का महंगा विज्ञापन नहीं किया। न ही बड़े शहरों पर ध्यान दिया। पहले छह साल तक सिर्फ पश्चिम बंगाल और नॉर्थ ईस्ट के छोटे शहरों और गांवों में सबसे सस्ती कीमत पर बिस्किट पहुंचाए गए।

यही रणनीति अनमोल की सबसे बड़ी ताकत बनी। धीरे-धीरे लोगों का भरोसा बढ़ा और ब्रांड मजबूत होता चला गया। इसके बाद अनमोल ने चुपचाप अपना कारोबार बढ़ाया और आज यह ब्रांड 34 से ज्यादा देशों में अपने प्रोडक्ट्स एक्सपोर्ट कर रहा हैl

आज अनमोल बिस्किट भारत का चौथा सबसे बड़ा बिस्किट ब्रांड और पांचवां सबसे बड़ा केक सप्लायर बन चुका है। बिना शोर-शराबे और बड़े विज्ञापनों के, अनमोल ने यह साबित कर दिया कि सही सोच और सही बाजार की समझ से छोटे शहरों से भी बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है।

डिस्क्लेमर: यह लेख / न्यूज आर्टिकल सार्वजनिक डोमेन में उपलब्ध जानकारी और प्रतिष्ठित / विश्वस्त मीडिया स्रोतों से मिली जानकारी पर आधारित है।यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। पाठक कृपया स्वयं इस की जांच कर सूचनाओं का उपयोग करे ॥


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।