सीएम आतिशी की अपील पर पहले ही दिन हुई धनवर्षा, 17 लाख से अधिक राशि का योगदान
टेन न्यूज नेटवर्क
नई दिल्ली (13 जनवरी 2025): आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) की नेता और दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी द्वारा शुरू किए गए DonateForAtishi क्राउड फंडिंग अभियान ने पहले ही दिन जबरदस्त सफलता हासिल की। इस अभियान को जनता से अपार समर्थन मिला, जिसमें 335 से अधिक लोगों ने आगे आकर 17 लाख रुपये से अधिक का योगदान दिया।
अभियान की सफलता पर प्रतिक्रिया देते हुए आतिशी ने कहा, कि “मैं इस जबरदस्त समर्थन से अभिभूत हूं। यह हमारे काम और हमारी नीतियों पर लोगों के भरोसे को दर्शाता है। आप सभी से निवेदन है कि इस अभियान को और आगे बढ़ाने में मदद करें और इसे अपने नेटवर्क में साझा करें।”
इससे आम आदमी पार्टी जनता को यह संदेश देना चाहती है कि आम आदमी पार्टी ने हमेशा से पारदर्शिता, शिक्षा सुधार, और नागरिक सेवाओं में बदलाव को प्राथमिकता दी है। आतिशी ने दिल्ली की शिक्षा प्रणाली को विश्व स्तर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई है, और यह अभियान उनकी इसी मेहनत को आगे बढ़ाने का जरिया है।
आपको बता दें कि 2020 के विधानसभा चुनाव में प्रत्येक प्रत्याशियों द्वारा खर्च की राशि 28 लाख रुपए निर्धारित की गई थी लेकिन चुनाव आयोग ने अब इसे बढ़ाकर इस 40 लाख रुपए कर दिया है। इसी को ध्यान में रखते हुए पिछले दिनों दिल्ली की मुख्यमंत्री और कालकाजी विधानसभा सीट से प्रत्याशी आतिशी मार्लेना ने दिल्ली की जनता से आग्रह किया कि वे जनता के द्वारा दान किए गए पैसे से चुनाव लड़ेंगी। इसी कड़ी में उन्होंने डोनेट फॉर आतिशी अभियान की शुरूआत की।
ऐसे ही एक अभियान की शुरुआत मनीष सिसोदिया ने भी किया है। सिसोदिया ने “डोनेट फॉर मनीष सिसोदिया” अभियान की शुरुआत 30 दिसंबर 2024 को किया। आपको बता दें कि मनीष सिसोदिया जंगपुरा विधानसभा से चुनाव लड़ने के लिए जनता से डोनेशन मांग रहे हैं। हालांकि उन्होंने अभी तक इस बात का खुलासा नहीं किया है कि उनके डोनेशन अकाउंट में कितने रुपए एकत्रित हुए हैं। इसी कड़ी में एक सवाल यह भी है कि जब आम आदमी पार्टी के कई वरिष्ठ नेता आम लोगों से डोनेशन मांग रहे हैं, ऐसे में अरविंद केजरीवाल ने अबतक ऐसे किसी अभियान की घोषणा नहीं की है, तो क्या यह माना जाए कि केजरीवाल अपने स्वयं के पैसे से चुनाव लड़ेंगे या फिर वो आगे इस तरह की किसी अभियान की घोषणा करेंगे।
आतिशी मार्लेना द्वारा दिखाया गया डोनेशन का राशि कितना पारदर्शी तरीके से आया है अभी तक साफ नहीं हो पाया है। यह अब जनता के लिए जानने का हक बन गया है कि हर राशि किसने डोनेट किया और उनका आम आदमी पार्टी से क्या संबंध है? यह भी देखना आवश्यक होगा कि आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी मार्लेना जितनी फंड की राशि अपने चुनाव के लिए जुटा रही हैं क्या वह पारदर्शी तरीके से और ऐसे लोगों के द्वारा डोनेट किया जा रहा है जिनका आम आदमी पार्टी से कोई लेना देना नहीं है ।अब देखना होगा कि आम आदमी पार्टी अपनी पारदर्शिता कैसे साबित करती है।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।