New Delhi News (22 December 2025): दिल्ली के मोहन गार्डन इलाके में एक इमारत में सिलेंडर ब्लास्ट की सूचना से हड़कंप मच गया। इस संबंध में पुलिस कंट्रोल रूम को एक PCR कॉल प्राप्त हुई, जिसके बाद तुरंत संबंधित थाना पुलिस को अलर्ट किया गया। सूचना मिलते ही अधिकारी मौके के लिए रवाना हुए और बीट स्टाफ को भी तत्काल घटनास्थल पर पहुंचने के निर्देश दिए गए।
पुलिस, PCR और फायर ब्रिगेड के मौके पर पहुंचने से पहले ही कांस्टेबल अनिल ने असाधारण साहस का परिचय दिया। उन्होंने जलते हुए गैस सिलेंडर को अकेले ही बाहर निकाल दिया और समय रहते आग पर काबू पा लिया। उनकी इस त्वरित कार्रवाई से एक बड़ा हादसा टल गया, क्योंकि आग फैलने की स्थिति में इमारत और आसपास के लोगों को भारी नुकसान हो सकता था।
घटना के बाद इलाके में मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली और पुलिस की तत्परता की सराहना की। अधिकारियों ने बताया कि स्थिति पर पूरी तरह नियंत्रण पा लिया गया है और किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। पुलिस कांस्टेबल की बहादुरी की जमकर प्रशंसा की जा रही है, जिन्होंने जोखिम उठाकर कई लोगों की जान बचाई।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।