दिल्ली में प्रदूषण पर सख्ती, GRAP-IV उल्लंघन पर MCD ने लगाया 34 लाख का जुर्माना
टेन न्यूज़ नेटवर्क
New Delhi News (22 December 2025): दिल्ली में बिगड़ती वायु गुणवत्ता को देखते हुए दिल्ली नगर निगम (MCD) ने प्रदूषण फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए हैं। कमीशन फॉर एयर क्वालिटी मैनेजमेंट (CAQM) और नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) के निर्देशों के तहत ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) IV के उल्लंघन पर कार्रवाई तेज कर दी गई है। निर्माण और तोड़फोड़ गतिविधियों पर पूरी तरह प्रतिबंध के बावजूद नियम तोड़ने वालों पर भारी जुर्माने लगाए जा रहे हैं।
MCD के अनुसार, GRAP-IV के उल्लंघन के मामलों में पिछले एक सप्ताह के भीतर करीब 33.95 लाख रुपये के चालान जारी किए गए हैं। इस दौरान दिल्ली में सभी तरह के निर्माण और विध्वंस कार्यों पर सख्त रोक लगी हुई है, लेकिन इसके बावजूद कई जगहों पर नियमों की अनदेखी की गई। नगर निगम ने ऐसे मामलों में बिना किसी ढील के कार्रवाई करते हुए चालान काटे हैं।
नियमों के अनुपालन को सुनिश्चित करने के लिए नगर निगम की प्रवर्तन टीमों ने सभी जोनों में लगातार निरीक्षण किया। एक सप्ताह के भीतर 1,792 निर्माण स्थलों का भौतिक सत्यापन किया गया, जिसमें नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर 771 चालान जारी किए गए। इससे पहले नवंबर महीने में भी निर्माण प्रतिबंधों के उल्लंघन पर 900 से अधिक चालान काटे गए थे, जिनकी कुल राशि करीब 1.5 करोड़ रुपये रही थी।
धूल नियंत्रण उपायों में लापरवाही पर भी नगर निगम ने सख्ती दिखाई है। द्वारका सेक्टर-19B में एक बिल्डर पर 5 लाख रुपये का भारी जुर्माना लगाया गया, जबकि अन्य निर्माण स्थलों पर भी धूल नियंत्रण के पर्याप्त इंतजाम न होने पर चालान किए गए।निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने श्रमिकों और ठेकेदारों को GRAP नियमों और धूल नियंत्रण उपायों के प्रति जागरूक किया और स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी दिशानिर्देशों का पालन अनिवार्य है।
MCD ने दोहराया है कि GRAP-IV अवधि के दौरान जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई जाएगी। सार्वजनिक स्वास्थ्य की सुरक्षा और दिल्ली की हवा की गुणवत्ता में सुधार के लिए लगातार निगरानी और कड़ी प्रवर्तन कार्रवाई जारी रहेगी। नगर निगम ने नागरिकों और डेवलपर्स से अपील की है कि वे नियमों का पालन करें और प्रदूषण नियंत्रण के प्रयासों में प्रशासन का सहयोग करें।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।