IPO की तैयारी में लॉजिस्टिक्स टेक स्टार्टअप Shiprocket

टेन न्यूज नेटवर्क

National News (19/12/2025): लॉजिस्टिक्स टेक स्टार्टअप Shiprocket अब अपने IPO की ओर तेजी से बढ़ रहा है। कंपनी के को-फाउंडर्स गौतम कपूर, साहिल गोयल और विशेष खुराना समेत कई बड़े संस्थागत निवेशक OFS (Offer for Sale) के जरिए अपनी हिस्सेदारी बेचने की तैयारी में हैं। इसका मतलब है कि IPO में मौजूदा शेयरधारक अपने शेयर पब्लिक को ऑफर करेंगे।

Shiprocket में सबसे बड़ी हिस्सेदारी रखने वाली कंपनी Bertelsmann (21.32%) भी इस शेयर बिक्री में हिस्सा लेगी। इसके अलावा Tribe Capital (14.14%), Arvind Ltd, LR India Fund I, MCP3 SPV LLC जैसे निवेशक भी OFS के जरिए शेयर बेचेंगे। वहीं, Zomato की पैरेंट कंपनी Eternal के पास Shiprocket की 6.85% हिस्सेदारी है और Temasek समर्थित MacRitchie के पास 5.29% शेयर हैं।

कंपनी ने मई में SEBI के पास गोपनीय रूप से DRHP दाखिल किया था, जिसे नवंबर में मंजूरी मिल गई। IPO के तहत Shiprocket एक Fresh Issue भी लाएगी, जिससे जुटाई गई रकम का इस्तेमाल कंपनी के विस्तार के लिए किया जाएगा।

फ्रेश इश्यू से मिलने वाले पैसों में से ₹505 करोड़ अपने प्लेटफॉर्म को मजबूत करने में लगाए जाएं। इसमें ₹294 करोड़ मार्केटिंग पर खर्च होंगे, ताकि ज्यादा ग्राहकों और बिजनेस को जोड़ा जा सके, जबकि ₹211 करोड़ टेक्नोलॉजी इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने पर लगाए जाएंगे।

IPO से पहले Shiprocket अपने कोर और उभरते बिजनेस पर फोकस तेज कर रही है, ताकि लिस्टिंग के बाद कंपनी की ग्रोथ और मजबूत हो सके।

डिस्क्लेमर: यह लेख / न्यूज आर्टिकल सार्वजनिक डोमेन में उपलब्ध जानकारी और प्रतिष्ठित / विश्वस्त मीडिया स्रोतों से मिली जानकारी पर आधारित है।यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। पाठक कृपया स्वयं इस की जांच कर सूचनाओं का उपयोग करे ॥


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।