“वेस्ट माफिया” को चुनौती देने वाला स्टार्टअप: Recykal ने बदली भारत की कचड़ा व्यवस्था

टेन न्यूज नेटवर्क

National News (19/12/2025): बात 2015 की है, जब अभय देशपांडे अपने पुराने बिजनेस से एग्जिट लेकर रिटायरमेंट की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें भारत की वेस्ट मैनेजमेंट इंडस्ट्री की एक कड़वी सच्चाई का पता चला। भारत भले ही दुनिया का सबसे बड़ा प्लास्टिक वेस्ट जनरेटर माना जाता हो, लेकिन कचरे की सही रीसाइक्लिंग के लिए कोई मजबूत और पारदर्शी सिस्टम मौजूद नहीं था।

ग्राउंड रियलिटी समझने के लिए अभय देशपांडे ने कचरा बीनने वालों (कबाड़ियों) के साथ समय बिताया। तभी उन्हें पता चला कि पूरी वेस्ट इंडस्ट्री पर एक “वेस्ट माफिया” का कब्जा है, जहां मजबूत मिडिलमैन सिस्टम को कंट्रोल करते हैं। इसका सबसे ज्यादा नुकसान कचरा बीनने वालों और ईमानदारी से काम करने वाले रीसाइक्लर्स को होता है।

इसी समस्या को खत्म करने के लिए अभय देशपांडे ने अपने को-फाउंडर्स अनिरुद्ध जालान, अभिषेक देशपांडे, एकता नारायण और अन्य साथियों के साथ मिलकर साल 2016 में Recykal की शुरुआत की। Recykal एक डिजिटल मार्केटप्लेस है, जो बड़े कॉर्पोरेट्स को सीधे रीसाइक्लर्स से जोड़ता है और बीच के मिडिलमैन को हटाता है।

Recykal के जरिए कंपनियां अपने अनिवार्य प्लास्टिक रीसाइक्लिंग टारगेट (EPR) पूरे करती हैं और बिना किसी दलाल के वेस्ट सीधे रीसाइक्लिंग यूनिट तक पहुंचता है। इस सिस्टम की वजह से हर साल करीब 7 लाख टन वेस्ट को रीसाइक्ल किया जाता है, जिसमें मेडिकल वेस्ट भी शामिल है।

आज Recykal न सिर्फ भारत की वेस्ट मैनेजमेंट इंडस्ट्री को पारदर्शी बना रहा है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी बड़ी भूमिका निभा रहा है। इसी मजबूत बिजनेस मॉडल के दम पर कंपनी लगभग 700 करोड़ रुपये का रेवेन्यू जनरेट कर रही है और “वेस्ट माफिया” सिस्टम को तोड़ने की दिशा में एक मिसाल बन चुकी है।

डिस्क्लेमर: यह लेख / न्यूज आर्टिकल सार्वजनिक डोमेन में उपलब्ध जानकारी और प्रतिष्ठित / विश्वस्त मीडिया स्रोतों से मिली जानकारी पर आधारित है।यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। पाठक कृपया स्वयं इस की जांच कर सूचनाओं का उपयोग करे ॥


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।