AAP नेता संजय सिंह ने भाजपा पर लगाया गंभीर आरोप, चुनाव आयोग से कार्रवाई की मांग
टेन न्यूज नेटवर्क
नई दिल्ली (11 जनवरी, 2025): आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता और सांसद संजय सिंह ने भाजपा पर दिल्ली विधानसभा चुनाव में बड़े स्तर पर फर्जी वोटर बनाने का आरोप लगाया है। उन्होंने शनिवार को प्रेस वार्ता में दावा किया कि केंद्रीय मंत्रियों और भाजपा सांसदों के सरकारी आवासों के पते पर फर्जी वोट बनवाए जा रहे हैं।
संजय सिंह ने कहा कि नई दिल्ली से भाजपा प्रत्याशी प्रवेश वर्मा ने जिस सरकारी बंगले पर कब्जा कर रखा है, वहां 33 वोट बनवाने की एप्लीकेशन दी गई है। उन्होंने केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी और कमलेश पासवान समेत कई भाजपा नेताओं पर फर्जी वोट बनाने का आरोप लगाया।
उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान जिन पतों पर 2-5 वोट थे, अब उन्हीं पतों पर 28-44 तक वोट बनवाने की एप्लीकेशन दी गई है। कई सरकारी आवास, छोटे फ्लैट और दुकानों के पते पर बड़ी संख्या में वोट बनवाए जा रहे हैं।
संजय सिंह ने बताया कि 85/112 स्टाफ क्वार्टर लेडी हॉर्डिंग गोल मार्केट के पते पर पहले सिर्फ 5 वोट थे, लेकिन अब 44 वोट बनवाने की एप्लीकेशन दी गई है। इसी तरह प्रवेश वर्मा के बंगले पर 4 वोट से बढ़कर 33 वोट करने की कोशिश हो रही है।
उन्होंने चुनाव आयोग से इस फर्जीवाड़े पर कार्रवाई की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा चुनावी हेरफेर से चुनाव जीतने की कोशिश कर रही है। उन्होंने मीडिया से भी इन पतों की जांच करने की अपील की।
संजय सिंह ने कहा कि यह गंभीर चुनावी घोटाला है और चुनाव आयोग को तुरंत हस्तक्षेप कर इस मामले में कार्रवाई करनी चाहिए।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।