पूर्वांचल पर सियासी जंग: मनोज तिवारी ने संजय सिंह से पूछा, ‘क्या आप दोगले हैं?’

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (10 जनवरी 2025): दिल्ली में विधानसभा चुनाव की गहमागहमी के बीच पूर्वांचल के लोगों को चुनावी मुद्दा बनाया जा रहा है । इसी कड़ी में बीजेपी ने ‘आप’ नेता संजय सिंह से सवाल पूछा है।

पिछले दिनों अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा कि बीजेपी के लोग अपने कार्यकर्ताओं को पूर्वांचल क्षेत्र से लेकर दिल्ली का मतदाता बनाने की कोशिश कर रहे हैं। इसी कड़ी में बीजेपी नेता एवं सांसद मनोज तिवारी के नेतृत्व में बीजेपी ने दिल्ली बीजेपी कार्यालय से लेकर अरविंद केजरीवाल के घर तक ‘पूर्वांचल सम्मान मार्च’ निकला।

इस दौरान मीडिया से बात करते हुए उन्होंने संजय सिंह से सवाल पूछा कि “क्या वे दोगले हैं?”, ऐसा मनोज तिवारी ने इसलिए पूछा क्योंकि संजय सिंह जो आम आदमी पार्टी से सांसद हैं, खुद पूर्वांचल से आते हैं लेकिन वे अरविंद केजरीवाल के इस बयान पर चुप हैं।

मनोज तिवारी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि पूर्वांचल की जनता अरविंद केजरीवाल को उनके इस बयान का जवाब आने 5 तारीख को देने वाली है।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टिप्पणियाँ बंद हैं।