दिल्ली विधानसभा चुनाव: BJP की CEC की बैठक आज, बड़े फैसलों की उम्मीद

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (10 जनवरी, 2025): दिल्ली में विधानसभा चुनाव की तैयारी जोरों पर है। बीजेपी आज शाम 6 बजे केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) की बैठक करेगी, जिसमें बचे हुए उम्मीदवारों के नाम तय किए जा सकते हैं। पार्टी कुछ उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर चुकी है और बाकी नामों पर आज मुहर लगने की संभावना है।

सूत्रों के मुताबिक, बैठक में चुनाव प्रचार की रणनीति और बड़े ऐलान पर भी चर्चा होगी। खबर है कि बीजेपी महिलाओं के लिए बड़ा वादा कर सकती है। बताया जा रहा है कि पार्टी महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये की आर्थिक मदद और 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली देने का ऐलान कर सकती है।

पार्टी दिल्ली में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए नई योजनाओं और वादों पर काम कर रही है। ऐसे में आज की बैठक को बेहद अहम माना जा रहा है। चुनाव प्रचार के दौरान बीजेपी के ये ऐलान आम आदमी पार्टी के फ्री बिजली-पानी मॉडल को चुनौती देने की कोशिश हो सकते हैं।

राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि बीजेपी की यह रणनीति महिलाओं और मध्यम वर्ग के वोटरों को आकर्षित करने के लिए हो सकती है।

देखना होगा कि बैठक के बाद बीजेपी अपने उम्मीदवारों और वादों को लेकर क्या घोषणा करती है। दिल्ली में अब चुनावी मुकाबला और दिलचस्प होने की संभावना है।।

 


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

 

टिप्पणियाँ बंद हैं।