दिल्ली चुनाव 2025: राजनीतिक गहमागहमी में जोर पकड़ता पूर्वांचल का मुद्दा!

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली, (10 जनवरी 2025): जैसे-जैसे दिल्ली विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं, राजनीतिक दलों के बीच नए-नए मुद्दे उभर रहे हैं। इस बार चुनावी समर में पूर्वांचल का मुद्दा प्रमुखता से उभरकर सामने आ रहा है। राजनीतिक दलों के बीच इस मुद्दे पर जुबानी जंग तेज हो गई है।

हाल ही में अरविंद केजरीवाल ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर आरोप लगाया कि वह पूर्वांचल के लोगों को दिल्ली लाकर उनके फर्जी वोट बना रही है। इस बयान के बाद बीजेपी ने आम आदमी पार्टी (आप) और केजरीवाल पर तीखा हमला बोला। बीजेपी ने इस आरोप को सिरे से खारिज करते हुए आप सरकार पर पूर्वांचल के लोगों की उपेक्षा का आरोप लगाया।

बीजेपी ने इस मुद्दे को और जोर-शोर से उठाने के लिए ‘पूर्वांचल सम्मान मार्च’ का ऐलान किया है। यह मार्च दिल्ली बीजेपी कार्यालय से शुरू होकर अरविंद केजरीवाल के घर तक जाएगा। मार्च का नेतृत्व उत्तर पूर्वी दिल्ली से सांसद मनोज तिवारी करेंगे, जो पूर्वांचल समुदाय के एक प्रमुख चेहरे हैं।

दोनों पार्टियां खुद को पूर्वांचल के हितैषी के रूप में पेश करने की कोशिश कर रही हैं। केजरीवाल ने जहां दिल्ली में पूर्वांचल के लोगों के लिए अपनी सरकार की उपलब्धियों का जिक्र किया, वहीं बीजेपी ने आप सरकार पर पूर्वांचल समुदाय के विकास के लिए पर्याप्त काम न करने का आरोप लगाया।

अब देखना होगा कि पूर्वांचल का यह मुद्दा चुनाव में कितना प्रभाव डालता है और कौन-सी पार्टी इस समुदाय का विश्वास जीतने में सफल होती है। दोनों दलों के दावों के बीच जनता का फैसला 5 फरवरी को मतदान के दिन सामने आएगा।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टिप्पणियाँ बंद हैं।