नई दिल्ली (10 जनवरी 2025): दिल्ली विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। 7 जनवरी को भारतीय चुनाव आयोग ने चुनावी कार्यक्रम की घोषणा करते हुए आचार संहिता लागू कर दी। इसके तहत प्रत्याशियों के लिए नामांकन प्रक्रिया आज, 10 जनवरी से शुरू हो गई है, जो 17 जनवरी 2025 तक चलेगी।
चुनाव आयोग द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, नामांकन पत्रों की जांच 18 जनवरी को की जाएगी, जबकि प्रत्याशी 20 जनवरी तक अपने नाम वापस ले सकते हैं। मतदान 5 फरवरी को होगा, और 8 फरवरी को मतगणना के साथ नतीजों की घोषणा की जाएगी।
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में 1 करोड़ 55 लाख मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे। चुनाव में कुल 70 सीटों पर एक ही चरण में मतदान होगा। चुनाव आयोग ने निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव सुनिश्चित करने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। इसके साथ ही, सभी राजनीतिक दलों को विवादित बयानों से बचने और विशेष रूप से महिलाओं पर कोई अनुचित टिप्पणी न करने की सख्त हिदायत दी गई है।
आम जनता की निगाहें अब इस बात पर टिकी हैं कि 5 फरवरी को दिल्ली की जनता किस पार्टी को सत्ता सौंपेगी। क्या मौजूदा सरकार फिर से सत्ता में वापसी करेगी, या इस बार विपक्षी दलों को मौका मिलेगा?
टेन न्यूज़ नेटवर्क जनता से अपील करता है कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए अपने मताधिकार का अवश्य प्रयोग करें। आपका एक वोट दिल्ली का भविष्य तय करने में अहम भूमिका निभा सकता है।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।