नोएडा में फर्जी जॉब के नाम पर 200 से अधिक युवाओं के साथ ठगी, 3 आरोपी गिरफ्तार

टेन न्यूज नेटवर्क

NOIDA News (25/11/2025): फेज-1 थाना पुलिस ने बेरोजगार युवाओं को नौकरी का झांसा देकर ठगी करने वाले एक संगठित नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों विशाल राघव, आमिर उस्मानी और वरुण कुमार को गिरफ्तार किया है। ये आरोपी फर्जी कॉल सेंटर संचालकों के लिए बैंक खाते और सिम कार्ड उपलब्ध कराते थे, जिनके माध्यम से हजारों रुपए की ठगी की जा रही थी। पुलिस के अनुसार अब तक इस गिरोह ने 200 से अधिक लोगों को आर्थिक रूप से नुकसान पहुंचाया है।

डीसीपी यमुना प्रसाद ने बताया कि गिरोह का मुख्य कार्य बैंक अकाउंट, डेबिट कार्ड, चेकबुक और प्री-एक्टिवेटेड सिम कार्ड खरीदकर उन्हें कॉल सेंटर चलाने वाले लोगों को उपलब्ध कराना था। विशाल राघव इस नेटवर्क का मुख्य संचालक था, जो अपने साथियों आमिर उस्मानी और वरुण के जरिए इन दस्तावेजों की व्यवस्था करता था। इसके बाद इन खातों का इस्तेमाल फर्जी जॉब प्लेसमेंट प्रक्रिया के नाम पर वसूली गई रकम को ट्रांसफर करने और निकालने में किया जाता था।

जांच में पता चला कि कॉल सेंटर के संचालक अनुज कुमार और रोमेश, जिन्हें पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है, बेरोजगार युवाओं को रजिस्ट्रेशन फीस और प्रोसेसिंग चार्ज के नाम पर धोखा देते थे।
राशि जमा होते ही विशाल बैंक खातों से पैसे निकालकर अपना कमीशन काटता और बाकी रकम अनुज व रोमेश तक पहुंचा देता।

पुलिस के अनुसार वरुण कुमार अपना अलग इंडिपेंडेंट कॉल सेंटर चलाता था, जहां वह अलग-अलग शहरों के युवाओं को आकर्षक पैकेज और सरकारी-निजी नौकरी का प्रस्ताव देकर फंसाता था। कई बार जॉइनिंग लेटर और फर्जी कंपनी दस्तावेज तक भेजे जाते थे, ताकि लोग ठगी का शिकार हो जाएं।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।