दो पहिया वाहनों को कैसे निशाना बनाता था ये गैंग, पुलिस जांच में बड़ा खुलासा!
टेन न्यूज़ नेटवर्क
Greater Noida News (25/11/2025): ग्रेटर नोएडा की थाना बीटा-2 पुलिस ने वाहन चोरी करने वाले एक सक्रिय अंतरजनपदीय गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने गिरोह के छह सदस्यों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर फर्जी नंबर प्लेट लगी 16 चोरी की मोटरसाइकिलें और 3 अवैध चाकू बरामद किए हैं।
एडीसीपी ग्रेटर नोएडा सुधीर कुमार ने बताया कि 24 नवंबर को लोकल इंटेलिजेंस और गोपनीय सूचना के आधार पर बीटा-2 पुलिस ने सेक्टर चाई-4 के जंगल क्षेत्र में छापेमारी की, जहां से गिरोह के सदस्यों को दबोचा गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राहुल पुत्र राकेश, रोहित पुत्र गंगाराम, सुमित पुत्र परवीन, संदेश पुत्र अमित, सचिन पुत्र अशोक और अर्जुन पुत्र भूरा के रूप में हुई है।
पूछताछ में खुलासा हुआ कि यह गिरोह संगठित रूप से कार्य करता था और खास तौर पर हीरो स्प्लेंडर जैसी लोकप्रिय मोटरसाइकिलों को निशाना बनाता था। चोरी के बाद मोटरसाइकिल मिस्त्री अर्जुन महंगे और जरूरी पार्ट्स निकालकर उन्हें अलग से बेच देता था। बाकी बाइकें गिरोह सस्ते दामों पर जरूरतमंदों को बेच देता था। पुलिस से बचने के लिए आरोपी अपने पास हमेशा अवैध चाकू रखते थे।
जांच में सामने आया कि गिरोह ने एनसीआर में दो दर्जन से अधिक वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम दिया है। बरामद 16 मोटरसाइकिलों में से कई बाइकें नोएडा और आसपास के थानों से चोरी की गई हैं जिनमें पहले से मुकदमे दर्ज हैं, जबकि शेष 11 वाहनों का सत्यापन जारी है।
पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में आरोपियों का पुराना आपराधिक इतिहास भी सामने आया है, जिसमें हथियार अधिनियम सहित कई गंभीर धाराओं में दर्ज मुकदमे शामिल हैं।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।