Cooperation 17: कानून की मर्यादा में रहकर जन-समस्याओं के समाधान की अनूठी पहल

टेन न्यूज नेटवर्क

GREATER NOIDA News (22/11/2025): उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ अधिकारी रहे बी.एन. सिंह, IAS (सेवानिवृत्त) ने जन-सेवा को एक नया स्वरूप देते हुए “Cooperation 17” नामक सामाजिक ट्रस्ट के माध्यम से जन-समस्याओं पर निःशुल्क प्रो-बोनो परामर्श सेवा शुरू की है। उनका उद्देश्य सरकारी प्रणाली, कानून और नीतियों के ढांचे के भीतर रहकर आम नागरिकों, किसानों, RWAs, युवाओं और छोटे व्यवसायों को सही मार्गदर्शन देना है, ताकि वे अपनी वैध समस्याओं के समाधान तक पहुँच सकें।

टेन न्यूज नेटवर्क से विशेष बातचीत में बी.एन. सिंह ने कहा, मैंने अपने प्रशासनिक अनुभव में देखा कि कई सार्वजनिक समस्याएँ आसानी से सुलझ सकती हैं—अगर तथ्य स्पष्ट हों, दस्तावेज़ वैध हों और सही प्रक्रिया अपनाई जाए। Cooperation 17 इसी उद्देश्य से शुरू किया है। हम किसी प्रकार की पैरवी, विरोध या राजनीतिक गतिविधि नहीं करते। न हम विवाद लड़ते हैं और न ही कोई शुल्क लेते हैं। हमारा काम केवल सुझाव देना है, वह भी कानून के ढांचे में रहकर। उन्होंने स्पष्ट कहा कि, सरकार के खिलाफ कुछ भी नहीं होगा। सारी गतिविधियाँ गवर्नमेंट फ्रेमवर्क के भीतर और पारदर्शिता के साथ होंगी।

बी.एन. सिंह का प्रतिष्ठित प्रशासनिक अनुभव

बी.एन. सिंह, IAS (Retd.) पूर्व जिलाधिकारी गौतम बुद्ध नगर, पूर्व परिवहन आयुक्त, उत्तर प्रदेश सहित कई महत्वपूर्ण पदों पर रहे हैं। उनकी कार्यशैली हमेशा पारदर्शिता, तेज निष्पादन और मानवीय दृष्टिकोण के लिए जानी जाती रही है।

गौतमबुद्ध नगर सहित आसपास के जिलों में जनता की समस्याओं को कानून और प्रशासनिक प्रक्रिया के भीतर रहकर सुलझाने के उद्देश्य से “Cooperation 17” नामक एक महत्वपूर्ण सामाजिक पहल शुरू की गई है। यह प्लेटफॉर्म जनहित के विषयों पर संपूर्णतः निःशुल्क प्रो-बोनो परामर्श प्रदान करता है। इसमें न कोई शुल्क है, न कोई प्रतिनिधित्व/लायज़निंग, और न ही किसी प्रकार का राजनीतिक या कानूनी संघर्ष का रास्ता। इसका लक्ष्य है— सहयोग, संवाद और समाधान।

क्या है Cooperation 17?

Cooperation 17 एक स्वतंत्र समाजिक एवं परामर्श मंच है, जिसका उद्देश्य सरकारी नीतियों और कानूनों के दायरे में रहकर नागरिकों, किसानों, RWAs, MSME व्यवसायियों, युवा समूहों और नागरिक समाज संस्थाओं को व्यावहारिक और प्रशासनिक स्तर पर मार्गदर्शन देना है। यह पहल इस सिद्धांत पर चलती है कि “कई समस्याओं का समाधान सिर्फ सही जानकारी और प्रक्रिया अपनाने से ही संभव है।”

इस प्लेटफॉर्म की विशिष्टता यह है कि:

सेवा पूरी तरह निःशुल्क है

कोई पैरवी / प्रभाव / लोकल स्तर पर दखल नहीं

कोई केस-गारंटी या निजी विवादों पर राय नहीं

हर सलाह कानून, नियम और नीति-ढांचे के भीतर

कौन लोग इस मंच से लाभ ले सकते हैं?

यह पहल निम्न क्षेत्रों से जुड़े मुद्दों पर परामर्श उपलब्ध कराती है: दायरे के प्रमुख विषय

भूमि अधिग्रहण
पुनर्वास एवं पुनर्स्थापन (R&R)
YEIDA / NOIDA / Greater Noida प्राधिकरण संबंधी विषय
शहरी सेवाएँ : सड़क, जल-निकासी, सीवेज, रोशनी, कचरा प्रबंधन
पर्यावरण एवं हरित क्षेत्र संरक्षण, जलाशय, वृक्षारोपण
बिल्डर-बायर और आवासीय समस्याएँ
MSME, स्टार्ट-अप और सामुदायिक विकास
शिक्षा और नागरिक सुविधा संबंधी मुद्दे
सीमा / दायरे से बाहर विषय
निजी पारिवारिक विवाद
राजनैतिक, आंदोलन या विरोध आधारित मामले
अपराध, कानून-व्यवस्था एवं पुलिस केस
प्रभाव, सिफारिश या पैरवी आधारित अनुरोध

समस्या समाधान की प्रक्रिया-Cooperation 17 परामर्श 3 चरणों में कार्य करता है:

1. ई-मेल द्वारा तथ्य और डॉक्यूमेंट भेजना

व्यक्ति अपनी समस्या का संक्षिप्त विवरण, टाइमलाइन और वैध दस्तावेज़ भेज सकता है:
brajesh.narain.singh@cooperation17.org

2. डिस्क्लेमर पर हस्ताक्षर

जिसमें लिखा होता है कि:

प्रस्तुत तथ्य सही हैं

दस्तावेज़ वैध हैं

दी गई सलाह गैर-बाध्यकारी है

3. वीडियो-कॉल / बैठक

जरूरत होने पर वीडियो संवाद के माध्यम से समाधान का मार्ग सुझाया जाता है।

सेवा की नैतिकता और सिद्धांत

कोई शुल्क / दान / उपहार स्वीकार नहीं

पहले-आओ-पहले-पाओ आधार पर कार्य

आपात मामलों को प्राथमिकता

पूर्ण गोपनीयता

न्यायिक या परिणाम की गारंटी नहीं

Cooperation 17 का मूल मंत्र है: “सहयोग से सेवा — शांतिपूर्ण, पारदर्शी और कानूनी ढंग से समाधान।”

सरकारी संरचना और कानूनी नियम जटिल होने के कारण बहुत-सी समस्याएँ केवल जानकारी और सही प्रक्रिया के अभाव में अटक जाती हैं। नागरिकों को न तो सही रास्ते का पता होता है और न ही आवश्यक दस्तावेज़ों का क्रमिक उपयोग करने का तरीका। Cooperation 17 इसी कमी को पूरा करने का प्रयास है, ताकि: जनता प्रशासन के साथ संवाद-केन्द्रित संबंध विकसित कर सके, समाधान टकराव की जगह सहयोग से हो, विकास और अधिकार दोनों संतुलित रहें।

Cooperation 17 आने वाले समय में अपने 17 दीर्घकालिक सामाजिक लक्ष्यों के आधार पर विस्तार की योजना बना रहा है। इसमें समुदाय-आधारित अनुसंधान, नीतिगत सुझाव, दस्तावेज प्रशिक्षण, पारदर्शिता मॉडल और तकनीकी साधनों का उपयोग शामिल है।

बी.एन. सिंह ने कहा कि, हमारा लक्ष्य जन-समस्याओं को शांत, सहयोगात्मक और कानूनी प्रक्रिया से सुलझाना है। निर्णय स्वीकार करना या वकील रखना पूरी तरह व्यक्ति की स्वतंत्रता है। हम केवल मार्गदर्शन देते हैं। आगे चलकर हम अपने 17 long-term goals के अनुसार और सेवाएँ जोड़ने जा रहे हैं।

Cooperation 17 एक अनूठा उदाहरण है जहाँ एक पूर्व वरिष्ठ IAS अधिकारी सेवा-काल के बाद भी जनता के लिए समर्पित हैं, बिना किसी लाभ या शुल्क के, सिर्फ समाज के प्रति उत्तरदायित्व की भावना से, यह पहल प्रशासन एवं जन-सहयोग के बीच विश्वास को मजबूत करती है—और दिखाती है कि विकास और मानवता साथ-साथ चल सकते हैं।Cooperation 17 आज के समय में नागरिक-हित, पारदर्शिता और कानून-आधारित लोकतांत्रिक सहयोग का एक अनूठा मॉडल प्रस्तुत करता है। यह पहल सरकार और समाज के बीच एक ऐसे पुल की तरह कार्य कर रही है जहाँ विवाद नहीं, समाधान प्राथमिकता है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।