रमेश बिधूड़ी का कट सकता है पत्ता!, बीजेपी की बैठक में क्या हुई चर्चा?

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (09 जनवरी 2025): दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में कालकाजी से भाजपा प्रत्याशी रमेश बिधूड़ी अपने विवादित बयानों के चलते मुश्किल में पड़ गए हैं। पार्टी के अंदरखाने में उनके टिकट काटने की चर्चा जोरों पर है।

पूर्व सांसद और वर्तमान में कालकाजी से भाजपा उम्मीदवार रमेश बिधूड़ी ने अपनी चुनावी सभा के दौरान कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी और दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी मार्लेना पर आपत्तिजनक टिप्पणियां कीं। उन्होंने प्रियंका गांधी का नाम लेते हुए कहा कि भाजपा के सत्ता में आने पर कालकाजी की सड़कों को उनके “गाल की तरह” बना देंगे। वहीं, मुख्यमंत्री आतिशी मार्लेना पर टिप्पणी करते हुए कहा कि “आतिशी पहले मार्लेना थीं, अब सिंह हो गई हैं,….”

इन बयानों से न सिर्फ विपक्ष बल्कि पार्टी के अंदर भी नाराजगी बढ़ गई है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, भाजपा इस बार दिल्ली विधानसभा चुनाव में किसी भी विवादित चेहरे को मैदान में उतारकर जोखिम नहीं लेना चाहती। इसलिए रमेश बिधूड़ी का टिकट काटकर कालकाजी सीट से किसी महिला प्रत्याशी को मौका दिए जाने की संभावना जताई जा रही है।

भाजपा आलाकमान का यह कदम पार्टी की साफ-सुथरी छवि बनाए रखने की रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है। अब देखना होगा कि कालकाजी सीट पर भाजपा किस नए चेहरे को उतारती है और जनता का उन्हें कितना समर्थन मिलता है।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टिप्पणियाँ बंद हैं।