आईटीबीपी के सब इंस्पेक्टर की संदिग्ध मौत, पोस्टमार्टम से होंगे कारणों का खुलासा!

टेन न्यूज नेटवर्क

ग्रेटर नोएडा (9 जनवरी 2025): ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर थाना क्षेत्र स्थित भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) की 39वीं बटालियन में तैनात एक सब इंस्पेक्टर की रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो गई। यह घटना गुरुवार सुबह की है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, जबकि मौत के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की जांच करने की बात कही है।

सूत्रों के अनुसार, मृतक सब इंस्पेक्टर सज्जन सिंह (59 वर्ष) को पिछले कुछ दिनों से स्वास्थ्य संबंधित समस्याएं हो रही थीं। वह गुरुवार सुबह शौच के लिए बाहर निकले थे, जहां उनकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और जांच शुरू कर दी। इसके साथ ही आईटीबीपी के अधिकारियों से भी पूछताछ की गई।

पुलिस ने बताया कि मृतक सब इंस्पेक्टर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, और मृतक के परिजनों को भी सूचित कर दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा। पुलिस इस मामले में गहन जांच कर रही है।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टिप्पणियाँ बंद हैं।