New Delhi News (20 नवंबर 2025): दिल्ली विधान सभा परिसर में बने ‘फांसी घर’ की प्रामाणिकता को लेकर चल रही जांच ने आज नया मोड़ ले लिया, जब विशेषाधिकार समिति ने लगातार तीसरी बार अनुपस्थित रहने पर अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया, राम निवास गोयल और राखी बिरला के प्रति सख़्त रुख अपनाने का संकेत दिया। समिति के अध्यक्ष प्रद्युम्न सिंह राजपूत ने जानकारी दी कि इन सभी को पूर्व में दो अवसर दिए गए थे, लेकिन इसके बावजूद वे आज की बैठक में भी उपस्थित नहीं हुए, जिसके बाद समिति ने विचाराधीन मामले में आगे की कार्यवाही तय करने का निर्णय ले लिया है।
यह मामला उस वक्त उठा था जब 9 अगस्त 2022 को विजेंद्र गुप्ता ने विधान सभा परिसर में उद्घाटित ‘फांसी घर’ की ऐतिहासिक प्रामाणिकता पर गंभीर प्रश्न उठाए थे। विषय की संवेदनशीलता को देखते हुए इसे विशेषाधिकार समिति को विस्तृत जांच के लिए भेजा गया था। आज की बैठक में समिति ने ‘फांसी घर’ से जुड़े तथ्यों, परिस्थितियों और उद्घाटन प्रक्रिया की वैधता पर महत्वपूर्ण विचार-विमर्श किया।
अध्यक्ष प्रद्युम्न सिंह राजपूत और सदस्यों—सूर्य प्रकाश खत्री, अभय कुमार वर्मा, अजय कुमार महावर, सतीश उपाध्याय, नीरज बसोया, रवि कांत, राम सिंह नेताजी और सुरेंद्र कुमार—ने स्पष्ट किया कि पारदर्शिता, जवाबदेही और संस्थागत अखंडता बनाए रखने के लिए सभी संबंधित व्यक्तियों का सहयोग अनिवार्य है। समिति ने कहा कि निष्पक्ष और व्यापक जांच पूरी करने के लिए आगे अब आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।