यूपी के किसानों की बल्ले-बल्ले: PM- KISAN की 21वीं किस्त से किसानों को मिलेगा लाभ
टेन न्यूज़ नेटवर्क
Lucknow News (18 नवंबर 2025): किसानों के लिए एक खुशखबरी आई है। केंद्र सरकार की पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोयम्बटूर से उत्तर प्रदेश के किसानों के खाते में 21वीं किस्त जारी करेंगे। इस योजना के अंतर्गत यूपी के 2.15 करोड़ से अधिक किसानों को लाभ मिलेगा, जिनके खाते में डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के जरिए 4314.26 करोड़ रुपये की राशि भेजी जाएगी।
किसान सम्मान निधि योजना के तहत पात्र किसान परिवारों को हर साल छह हजार रुपये की सहायता दी जाती है, जो तीन किस्तों में सीधे उनके बैंक खाते में स्थानांतरित होती है। इस योजना का उद्देश्य किसानों की आय में स्थिरता लाना और कृषि क्षेत्र की समग्र उन्नति सुनिश्चित करना है।
अब तक उत्तर प्रदेश के किसानों के खाते में इस योजना के तहत कुल 90,354.32 करोड़ रुपये की राशि 20 किस्तों में पहुंच चुकी है। वर्षवार धनराशि इस प्रकार है:
वर्ष धनराशि (करोड़ रुपये में)
2018-19 2238.92
2019-20 11006.87
2020-21 14432.14
2021-22 15775.52
2022-23 12454.32
2023-24 13808.48
2024-25 15594.74
2025-26 (अप्रैल-जुलाई) 5043.33
कुल 90354.32
बुधवार को जारी होने वाली 21वीं किस्त से यूपी के 2,15,323 किसान सीधे लाभान्वित होंगे, जिनके खातों में राशि जमा होते ही वे इसे अपनी कृषि जरूरतों और आजीविका सुधार के लिए उपयोग कर सकेंगे। सरकार का यह कदम किसानों की आर्थिक मजबूती और उनके सम्मान को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।