“अगर तुम्हारी कोख से आतंकी पैदा होंगे तो सनातनी कोख से वीर शिवाजी…”, कपिल मिश्रा के बयान ने मचाया बवाल!

टेन न्यूज नेटवर्क

New Delhi News (16 November 2025): दिल्ली के वासुदेव घाट पर विश्वमांगल्य सभा एवं कला, संस्कृति एवं भाषा विभाग, दिल्ली सरकार के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित “महाशक्ति आराधना” कार्यक्रम के दौरान भाजपा नेता एवं दिल्ली सरकार में मंत्री कपिल मिश्रा का एक बयान राजनीतिक विवाद का कारण बन गया। कार्यक्रम में शामिल हजारों महिलाओं की उपस्थिति के बीच मिश्रा ने अपने संबोधन में हाल ही में यमुना किनारे हुए धमाके का जिक्र करते हुए कहा कि “कुछ इस्लामिक आतंकवादियों ने यहां से थोड़ी दूरी पर बम ब्लास्ट कर दहशत फैलाने की कोशिश की थी, लेकिन दिल्ली की बहनें और बेटियां आतंक से डरने वाली नहीं हैं।”

मिश्रा ने कहा कि सुरक्षा कारणों से कार्यक्रम को स्थगित करने की सलाह दी गई थी, परंतु कार्यक्रम से जुड़ी सभी महिलाओं ने स्पष्ट कहा कि वे भयभीत नहीं होंगी और एकजुट होकर शामिल होंगी। उन्होंने कहा, “जैसे मां दुर्गा ने महिषासुर, चंद-मुंड और रक्तबीज का संहार किया था, वैसे ही भारत की नारी शक्ति आतंकवाद का नाश करेगी।”

अपने संबोधन के आगे मिश्रा ने मातृशक्ति, शिक्षा और सामाजिक कुप्रथाओं पर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि जब मातृशक्ति को पर्दे में बंद रखा जाता है, शिक्षा से दूर कर दिया जाता है और ट्रिपल तलाक व हलाला जैसी कुप्रथाओं से दबाया जाता है, तब ऐसी संतानें जन्म लेती हैं जो डॉक्टर बनने के बाद भी हत्या जैसे कृत्य करती हैं। वहीं उन्होंने कहा कि जब मातृशक्ति जागृत होती है, अपनी आस्था और तेज को पहचानती है, तब वही मातृशक्ति शिवाजी जैसे वीर पुत्रों को जन्म देती है। उन्होंने कहा, “अगर तुम्हारी कोख से जिहादी और आतंकवादी पैदा होंगे, तो सनातनी कोख से शिवाजी पैदा होंगे, जो घर में घुसकर मारेंगे।”

इस आयोजन में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा सहित कई वरिष्ठ गणमान्य व्यक्तित्व भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और महिला शक्ति के सम्मान के साथ देश की सुरक्षा, नारी सशक्तिकरण और सनातन परंपराओं के महत्व पर जोर दिया गया।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।