नोएडा की सड़कों पर दौड़ेंगी नई मिनी बसें, गाजियाबाद व ग्रेटर नोएडा रूट के यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत
टेन न्यूज नेटवर्क
Noida News (14 November 2025): नोएडा के यात्रियों के लिए राहतभरी खबर है। दो महीने से डिपो में खड़ी नई मिनी बसें अब इसी हफ्ते से सड़कों पर उतरने जा रही हैं। तकनीकी खामियों के चलते अब तक संचालन शुरू न हो पाने वाली ये बसें अब गाजियाबाद और ग्रेटर नोएडा रूटों पर सेवाएं देने के लिए तैयार हैं। अधिकारियों के अनुसार, बसों में आई समस्याओं को दूर करने का कार्य अंतिम चरण में है और मुख्यालय के साथ लगातार समन्वय किया जा रहा है।
नोएडा और ग्रेटर नोएडा डिपो को कुल 10 नई मिनी बसें मिली थीं, जिनमें 8 बसें नोएडा और 2 ग्रेटर नोएडा डिपो को आवंटित की गई थीं। तकनीकी दिक्कतों के कारण ये बसें लंबे समय से डिपो में खड़ी रहीं, लेकिन अब इन्हें रूट पर उतारने की तैयारी पूरी हो चुकी है। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम, गौतमबुद्ध नगर के क्षेत्रीय प्रबंधक मनोज कुमार के मुताबिक, यात्रियों को बेहतर सुविधा देने के लिए बस संचालन इसी सप्ताह से शुरू कर दिया जाएगा।
वर्तमान में नोएडा और ग्रेटर नोएडा डिपो में कुल 305 बसें हैं। इनमें 188 बसें नोएडा डिपो के पास और शेष ग्रेटर नोएडा डिपो में संचालित होती हैं। दोनों डिपो से आगरा, मथुरा, मेरठ, बदायूं, लखनऊ, सहारनपुर, हरिद्वार और देहरादून सहित कई शहरों के लिए नियमित साधारण और सीएनजी बस सेवाएं उपलब्ध हैं। फिलहाल किसी भी डिपो में एसी बसें नहीं हैं।
अधिकारियों का कहना है कि नई मिनी बसों को सबसे पहले नोएडा–ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद रूटों पर चलाया जाएगा, जिससे इन मार्गों पर रोजाना यात्रा करने वाले लोगों को बड़ी सुविधा मिलेगी। जल्द ही इन बसों के नियमित संचालन से यात्रियों की बढ़ती भीड़ पर भी नियंत्रण में मदद मिलेगी।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।