नई दिल्ली (08 जनवरी, 2025): भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस 15 जनवरी को अपने नए मुख्यालय “इंदिरा गांधी भवन” का भव्य उद्घाटन करने जा रही है। यह भवन नई दिल्ली के 9A, कोटला रोड पर स्थित है। पार्टी की 139 साल पुरानी विरासत के इस ऐतिहासिक पल में कांग्रेस संसदीय दल (CPP) की अध्यक्ष सोनिया गांधी जी मुख्य अतिथि होंगी। उनके साथ कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे जी और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी जी भी मौजूद रहेंगे।
देश की पहली महिला प्रधानमंत्री और भारत रत्न स्व. इंदिरा गांधी जी के नाम पर बनाए गए इस भवन को कांग्रेस की महान परंपरा और भविष्य के लिए समर्पित दृष्टिकोण का प्रतीक बताया गया है। यह अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त है, जो पार्टी के प्रशासनिक, संगठनात्मक और रणनीतिक कार्यों को सशक्त बनाएगा।
कार्यक्रम में कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) के सदस्यों, प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) अध्यक्षों, कांग्रेस विधायक दल (CLP) के नेताओं और दोनों सदनों के सांसदों सहित करीब 400 प्रमुख नेताओं को आमंत्रित किया गया है। इसमें पूर्व मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री और एआईसीसी के विभिन्न विभागों के प्रमुख भी शामिल होंगे।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।