डीएम मेधा रूपम ने SIR अभियान का किया जायजा, घर-घर जाकर ली लोगों की फीडबैक
टेन न्यूज़ नेटवर्क
Greater Noida News (13 November 2025): भारत निर्वाचन आयोग (Election Commission of India) के निर्देशों के तहत संचालित विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान (Special Intensive Revision Drive – SIR) की प्रगति का जायजा लेने के लिए जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मेधा रूपम ने आज ग्रेटर नोएडा के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा किया।
जिलाधिकारी मेधा रूपम ने काशीराम आवास सोसाइटी, सेक्टर पाई, और सुपरटेक सोसाइटी का भ्रमण किया तथा बूथ लेवल अधिकारियों (BLOs) से बातचीत कर अभियान की स्थिति और प्रगति की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मतदाता सूची (Voter List) का शुद्धिकरण समय पर पूरा किया जाए और यह सुनिश्चित किया जाए कि कोई भी पात्र मतदाता सूची से वंचित न रह जाए।

निरीक्षण के दौरान डीएम मेधा रूपम ने कहा कि — “मतदाता सूची का शुद्धिकरण लोकतंत्र की बुनियाद है। हर पात्र नागरिक का नाम सूची में दर्ज होना जरूरी है।” उन्होंने सुपरटेक सोसाइटी में पांचवें तल तक जाकर घर-घर लोगों से संवाद किया और अभियान के प्रति उनकी फीडबैक ली। साथ ही उन्होंने निवासियों से अपील की कि वे स्वयं और अपने परिवार के सभी सदस्यों के नाम मतदाता सूची में दर्ज कराना सुनिश्चित करें।
इसके अतिरिक्त डीएम ने काशीराम आवासीय परिसर की मूलभूत सुविधाओं का भी निरीक्षण किया और निवासियों की समस्याओं को सुनते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को उनके त्वरित समाधान के निर्देश दिए।
इस मौके पर एसडीएम सदर आशुतोष गुप्ता, तहसीलदार प्रतीक चौहान, शहर मिशन प्रबंधक शीला, निर्वाचन विभाग के अधिकारी और बूथ लेवल अधिकारी (BLOs) उपस्थित रहे।
इस व्यापक निरीक्षण का उद्देश्य मतदाता सूची के शुद्धिकरण कार्य में पारदर्शिता और जनभागीदारी को बढ़ावा देना था, ताकि आगामी चुनावों में हर पात्र मतदाता की भागीदारी सुनिश्चित हो सके।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।