दिल्ली एयरपोर्ट पर बम की सूचना से मची अफरा-तफरी, जांच में क्या आया सामने

टेन न्यूज़ नेटवर्क

New Delhi News (12 November 2025): बुधवार दोपहर करीब 4 बजे दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल-3 पर बम मिलने की सूचना से हड़कंप मच गया। फायर ब्रिगेड और पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और पूरे क्षेत्र को खाली कर जांच शुरू की गई। हालांकि विस्तृत जांच के बाद किसी भी तरह का विस्फोटक पदार्थ नहीं मिला और दिल्ली पुलिस ने इसे एक फर्जी अलर्ट करार दिया। यह सूचना एक ईमेल के जरिए आई थी, जो इंडिगो एयरलाइन के ग्रीवेंस पोर्टल पर भेजी गई थी।

दिल्ली पुलिस के अनुसार, इस ईमेल में सिर्फ दिल्ली ही नहीं बल्कि चेन्नई और गोवा एयरपोर्ट का भी जिक्र किया गया था। सूचना मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने सभी स्थानों पर एहतियाती जांच अभियान चलाया ताकि किसी भी संभावित खतरे को रोका जा सके। पुलिस अब ईमेल भेजने वाले की पहचान करने में जुट गई है और साइबर टीम इस फर्जी अलर्ट की उत्पत्ति का पता लगाने में सक्रिय है।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।