केपटाउन सोसाइटी के चुनाव को मिली नई दिशा, डिप्टी रजिस्ट्रार ने नियुक्त किया नया चुनाव अधिकारी

टेन न्यूज नेटवर्क

गाजियाबाद (07 जनवरी 2025): केपटाउन एओए (अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन) के लंबे समय से रुके हुए चुनावों को लेकर आज एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। डिप्टी रजिस्ट्रार गाजियाबाद ने निवासियों के अनुरोध पर 07 जनवरी 2024 को नया चुनाव अधिकारी नियुक्त कर एक माह के भीतर चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराने का आदेश जारी किया है।

गौरतलब है कि पहले 07 सितंबर 2022 को तत्कालीन डिप्टी रजिस्ट्रार मेरठ ने ए.के. सिंह (DGM YEIDA) को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया था। उन्होंने 25 नवंबर 2022 को चुनाव समिति के गठन के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू की और 15 अप्रैल 2023 को पाँच सदस्यीय समिति का गठन किया। लेकिन इस दौरान केपटाउन के एक निवासी ने सिविल न्यायालय में वाद दायर कर चुनाव प्रक्रिया पर रोक की माँग की, जिससे चुनाव प्रक्रिया ठप हो गई।

केपटाउन एओए ने बार-बार डिप्टी रजिस्ट्रार गाजियाबाद और जिलाधिकारी गौतम बुद्ध नगर को पत्र लिखकर चुनाव कराने का अनुरोध किया। अंततः दिसंबर 2024 में सिविल वाद संख्या 572/2022 न्यायालय द्वारा खारिज कर दिया गया, जिसकी सूचना एओए ने ईमेल के माध्यम से डिप्टी रजिस्ट्रार को दी। इसके बाद चुनावी प्रक्रिया फिर से शुरू करने का अनुरोध किया गया।

डिप्टी रजिस्ट्रार गाजियाबाद ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पूर्व नियुक्त चुनाव अधिकारी की नियुक्ति रद्द कर दी और जिला विकलांग कल्याण अधिकारी, गौतम बुद्ध नगर, को नया चुनाव अधिकारी नियुक्त किया। उन्हें एक माह के भीतर चुनाव संपन्न कराने का निर्देश दिया गया है।

केपटाउन एओए अध्यक्ष अरुण शर्मा ने डिप्टी रजिस्ट्रार के इस निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि यह कदम चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करेगा। उन्होंने सभी निवासियों से अपील की कि वे इस चुनाव में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और एक मजबूत व सक्षम एओए बोर्ड का चयन करें जो केपटाउन की समस्याओं का समाधान कर सके।

इस निर्णय से निवासियों में उत्साह है, और सभी चुनाव प्रक्रिया के सफलतापूर्वक संपन्न होने की प्रतीक्षा कर रहे हैं।।

 


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टिप्पणियाँ बंद हैं।