दादरी विधायक तेजपाल नागर ने ग्राम खोदना खुर्द में सड़क निर्माण कार्य का किया शुभारंभ
टेन न्यूज़ नेटवर्क
Greater Noida News (11/11/2025): दादरी विधानसभा क्षेत्र के विधायक तेजपाल नागर ने सोमवार को ग्राम खोदना खुर्द में 130 मीटर रोड से राजकुमार नागर के मकान तक बनने वाले इंटरलॉकिंग टाइल्स सड़क निर्माण (Road Construction) कार्य का उद्घाटन (Inauguration) किया। यह परियोजना विधायक निधि योजना (वित्तीय वर्ष 2024-25) के अंतर्गत संचालित की जा रही है।
दादरी विधायक तेजपाल नागर (Dadri MLA Tejpal Nagar) ने बताया कि इस सड़क के निर्माण से ग्रामीणों की लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी होगी। नई पक्की सड़क से गाँव में आवागमन सुगम होगा, स्वच्छता और सौंदर्य में भी सुधार आएगा। उन्होंने कहा कि यह कार्य प्रदेश सरकार के “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास” के संकल्प को सशक्त रूप से आगे बढ़ाता है।

गाँव की गलियों में पक्की सड़क बनने से बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं के लिए भी एक सुरक्षित और बेहतर वातावरण तैयार होगा। इस अवसर पर ग्रामीणों ने क्षेत्र के लगातार हो रहे विकास कार्यों के लिए विधायक तेजपाल नागर और प्रदेश सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।