उत्तर प्रदेश में रेरा ने दी 6 नई रियल एस्टेट परियोजनाओं को मंजूरी, 864 करोड़ रुपये का होगा निवेश

टेन न्यूज नेटवर्क

GREATER NOIDA News (11/11/2025): उत्तर प्रदेश रियल एस्टेट विनियामक प्राधिकरण (RERA) ने राज्य के रियल एस्टेट क्षेत्र को नई गति देते हुए छह नई परियोजनाओं को स्वीकृति प्रदान की है। ये परियोजनाएं लखनऊ, नोएडा, कानपुर नगर, बरेली और वाराणसी में विकसित की जाएंगी। इन योजनाओं में कुल 863.94 करोड़ रुपये का निवेश प्रस्तावित है, जिसके तहत 1,470 आवासीय और वाणिज्यिक यूनिट्स का निर्माण किया जाएगा।

अलग-अलग शहरों में अलग स्तर का निवेश

रेरा की मंजूरी प्राप्त इन योजनाओं में सबसे अधिक निवेश नोएडा में होने जा रहा है, जहां लगभग 444 करोड़ रुपये की परियोजनाएं शुरू की जाएंगी। वहीं, कानपुर नगर में 173.64 करोड़, लखनऊ में 136.94 करोड़, वाराणसी में 48.94 करोड़ और बरेली की दो परियोजनाओं में लगभग 60.42 करोड़ रुपये का पूंजी निवेश प्रस्तावित है। इन निवेशों से राज्य में न केवल आवासीय ढांचा मजबूत होगा, बल्कि कारोबारी गतिविधियों को भी नया विस्तार मिलेगा। अधिकांश परियोजनाएं आवासीय प्रकृति की हैं, जबकि लखनऊ और नोएडा में व्यावसायिक परियोजनाओं को प्राथमिकता दी गई है।

रोजगार और आर्थिक गतिविधियों को मिलेगा प्रोत्साहन

रेरा अध्यक्ष संजय भूस रेड्डी ने बताया कि इन परियोजनाओं के क्रियान्वयन से राज्य में निर्माण और रियल एस्टेट क्षेत्र में नए अवसर सृजित होंगे। उन्होंने कहा, इन योजनाओं से स्थानीय स्तर पर हजारों श्रमिकों और तकनीकी विशेषज्ञों को रोजगार मिलेगा। साथ ही रियल एस्टेट क्षेत्र में निवेश बढ़ने से अर्थव्यवस्था को नई ऊर्जा मिलेगी।

रेरा की पहल से बढ़ेगा भरोसा

विशेषज्ञों के अनुसार, रेरा की स्वीकृति के बाद इन परियोजनाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित होगी। इससे खरीदारों का विश्वास भी बढ़ेगा और समय पर परियोजनाओं के पूर्ण होने की संभावना प्रबल होगी।राज्य सरकार का मानना है कि रेरा की सक्रियता और सख्त निगरानी से उत्तर प्रदेश अब देश के अग्रणी रियल एस्टेट गंतव्यों में शामिल होने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।