दादरी में सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर भव्य एकता यात्रा और जनसभा आयोजित

टेन न्यूज नेटवर्क

GREATER NOIDA News (11/11/2025): लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती समारोह के अवसर पर मंगलवार को दादरी विधानसभा क्षेत्र में “यूनिटी मार्च – एकता यात्रा” और जनसभा का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य सरदार पटेल के जीवन, विचारों और राष्ट्र-एकता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना रहा।

यह ऐतिहासिक पदयात्रा ग्राम बिसहाड़ा से आरंभ होकर आकिलपुर मोड़, राजतपुर, बम्बावड़ और महावड़ होते हुए दुजाना गांधी इंटर कॉलेज तक पहुंची। लगभग 8 किलोमीटर लंबी इस यात्रा में सैकड़ों कार्यकर्ताओं और युवाओं ने हाथों में तिरंगा झंडा लेकर उत्साहपूर्वक भाग लिया। रास्ते में दर्जनभर से अधिक स्थानों पर स्थानीय लोगों ने फूल-मालाओं से यात्रा का गर्मजोशी से स्वागत किया।

यात्रा के समापन पर दुजाना गांव में विशाल जनसभा का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेन्द्र शिशोदिया ने की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री धर्मवीर प्रजापति उपस्थित रहे, जबकि विशेष अतिथि के रूप में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद डॉक्टर महेश शर्मा और दादरी विधायक मा. तेजपाल नागर शामिल हुए।

जनसभा को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने कहा कि, सरदार वल्लभभाई पटेल जी ने अपने अदम्य साहस और दूरदृष्टि से देश को एक सूत्र में पिरोया। आज भारत सरकार और प्रदेश सरकार उनके जीवन मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए 31 अक्टूबर से 6 दिसंबर तक देशभर में विविध कार्यक्रम आयोजित कर रही है। यह एकता यात्रा राष्ट्र की अखंडता, समरसता और एकजुटता का सशक्त प्रतीक है।

क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेन्द्र शिशोदिया ने अपने संबोधन में कहा कि, सरदार पटेल ने स्वतंत्र भारत के प्रथम गृहमंत्री के रूप में रियासतों को एक करके देश को एक अखंड राष्ट्र का रूप दिया। उनका जीवन हर भारतीय के लिए प्रेरणास्रोत है।

सांसद डॉक्टर महेश शर्मा ने कहा कि, सरदार पटेल का सपना अखंड भारत का था, जिसे आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में साकार किया जा रहा है। उनके आदर्शों पर चलना ही सच्ची श्रद्धांजलि है।

वहीं, विधायक मास्टर तेजपाल नागर ने कहा कि, यह पदयात्रा सरदार पटेल के जीवन और उनके एकता संदेश को आमजन तक पहुंचाने में मील का पत्थर साबित होगी।

जिला अध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने क्षेत्र के युवाओं की सक्रिय भागीदारी की सराहना करते हुए कहा कि, युवाओं ने हाथों में तिरंगा लेकर जिस उत्साह से पदयात्रा में भाग लिया, वह देशभक्ति का अद्भुत उदाहरण है।

इस अवसर पर जिला महामंत्री दीपक भारद्वाज, धर्मेंद्र कोरी, मनोज गर्ग, जिला उपाध्यक्ष सतेन्द्र नागर, पवन रावल, पवन नागर, जिला मंत्री गुरुदेव भाटी, कर्मवीर आर्य, मंडल अध्यक्ष महेंद्र नागर, राजीव सिंघल, धीर राणा, अर्पित तिवारी, राज नागर, संजय भाटी, मुकेश चौहान, मनोज भाटी, संदीप शर्मा सहित क्षेत्र के सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान पूरे मार्ग में “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” के नारे गूंजते रहे, जिससे वातावरण देशभक्ति से ओत-प्रोत हो उठा। आयोजन को सफल बनाने में स्थानीय कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों का योगदान सराहनीय रहा।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।