Delhi Election: रमेश बिधूड़ी के बयान पर क्या बोले दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा?
टेन न्यूज़ नेटवर्क
नई दिल्ली (7 जनवरी 2025): भाजपा के पूर्व सांसद एवं कालकाजी से विधायक प्रत्याशी रमेश बिधूड़ी का बयान इन दिनों सुर्खियों में है। बिधूड़ी ने दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी मार्लेना और कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी की थी। इस बाबत आज (मंगलवार) को जब टेन न्यूज संवाददाता ने दिल्ली भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा से सवाल पूछा तो उन्होंने इस मुद्दे पर कुछ भी कहने से मना कर दिया और मामले को पुराना बता दिया।
आपको बता दें कि रमेश बिधूड़ी ने बीते दिनों एक चुनावी सभा के दौरान कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी पर अमर्यादित टिप्पणी करते हुए कहा कि, लालू यादव ने कहा था कि बिहार की सड़कें हेमा मालिनी के गालों जैसी बना देंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि कालकाजी में सड़कें प्रियंका गांधी के गाल जैसी बना दूंगा।
वहीं बिधूड़ी ने दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी पर भी अभद्र भाषाओं का प्रयोग करते हुए कहा कि, ”मार्लेना सरनेम को बदलकर सिंह कर लिया। वहीं केजरीवाल ने कांग्रेस के साथ नहीं जाने के लिए बेटे की कसम खाई थी। यही इन लोग का चरित्र है।”
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।