Delhi Blast पर गौतमबुद्ध नगर के जनप्रतिनिधियों ने जताया गहरा शोक

टेन न्यूज़ नेटवर्क

Gautam Buddh Nagar News (11/11/2025):‌ राजधानी दिल्ली में लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर एक के पास खड़ी एक कार में सोमवार देर शाम भीषण धमाका (Blast) से होने से पूरे देश में दुख का माहौल है। ‌इस हादसे में कई लोगों की मौत और कई अन्य लोग घायल हुए हैं। वही इस दर्दनाक घटना पर गौतमबुद्ध नगर के जनप्रतिनिधियों ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं गौतमबुद्ध नगर सांसद डॉ. महेश शर्मा (MP Dr. Mahesh Sharma) ने कहा कि “दिल्ली में हुए धमाके की खबर बेहद दुःखद और हृदय विदारक है। इस भीषण घटना में जिन लोगों ने अपने अपनों को खोया है, उनके प्रति मैं अपनी गहरी शोक संवेदनाएँ व्यक्त करता हूँ। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को शांति मिले और घायलों को शीघ्र स्वस्थ होने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति।

दादरी विधायक तेजपाल नागर (Dadri MLA Tejpal Nagar) ने कहा कि दिल्ली में हुए विस्फोट की घटना अत्यंत दुःखद एवं पीड़ादायक है। इस हृदयविदारक हादसे में अपनी जान गंवाने वालों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूँ। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें एवं घायलों को शीघ्र स्वस्थ करें।

जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह (Jewar MLA Dhirendra Singh) ने कहा कि दिल्ली में हुए दर्दनाक विस्फोट ने पूरे देश को झकझोर दिया है। इस हृदयविदारक घटना में अपने प्राण गंवाने वाले लोगों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूँ। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति दे और घायलों को शीघ्र स्वस्थ करें। इस दुःख की घड़ी में पूरा देश पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा है।

घटना के बाद दिल्ली और एनसीआर में सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट कर दिया गया है। मेट्रो स्टेशन, बस अड्डों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। गौतमबुद्ध नगर पुलिस (Gautam Buddha Nagar Police) भी सतर्क हो गई है और जिले की सीमाओं पर वाहनों की चेकिंग तेज कर दी गई है। देशभर में इस धमाके को लेकर शोक का माहौल है। लोग सोशल मीडिया पर मृतकों के प्रति संवेदना और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।