योगी आदित्यनाथ का कांग्रेस पर प्रहार- “अब छठ मइया की आस्था पर सवाल उठाने लगे हैं इंडिया गठबंधन के लोग”

टेन न्यूज नेटवर्क

Bihar News (04 नवंबर 2025): उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस और इंडिया गठबंधन पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष अब देश की लोक आस्था और सनातन परंपराओं पर भी सवाल उठाने लगा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जैसे पहले कांग्रेस के नेता भगवान राम और राम मंदिर पर प्रश्नचिह्न लगाते थे, वैसे ही अब वे छठ मइया जैसे लोकपर्व पर भी आपत्तिजनक बयान देने से नहीं चूक रहे हैं।

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों की राजनीति हमेशा से अराजकता, गुंडागर्दी और अपराधियों को संरक्षण देने वाली रही है। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा, “ये कांग्रेस और इंडिया गठबंधन के लोग किसी के नहीं हैं। ये जनता को धोखा देते हैं, समाज में अराजकता फैलाते हैं और अपराधियों को बढ़ावा देते हैं।”

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में उत्तर प्रदेश के एक विपक्षी नेता पर निशाना साधते हुए कहा कि वह एक “खानदानी माफिया” को गले लगाकर उसे मजबूत आदमी बताते हैं। योगी ने कहा कि यह सोच उस मानसिकता को दर्शाती है जो अपराध और माफिया तंत्र को पनपने देती है। उन्होंने कहा, “भगवान ने इन्हें यही श्राप दिया है कि ये जीवनभर माफियाओं के कंधों पर कमियां ढूंढते रहेंगे और जनता इन्हें बार-बार ठुकराती रहेगी।”

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता से अपील की कि वे छठ मइया, राम मंदिर और देश की सांस्कृतिक परंपराओं पर उठने वाले सवालों का जवाब विश्वास, एकता और आस्था की शक्ति से दें। उन्होंने कहा कि भारत की आस्था और देवी-देवताओं का अपमान करने वालों को देश की जनता कभी माफ नहीं करेगी।

योगी का यह बयान कांग्रेस के एक नेता द्वारा छठ पर्व से जुड़े विवादित बयान के बाद आया है, जिस पर पूरे देश में तीखी प्रतिक्रिया देखी जा रही है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।