दिल्ली में 12 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं के लिए बड़ी सौगात, बस ट्रैवल फ्री
टेन न्यूज़ नेटवर्क
New Delhi (02 November 2025): मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने रविवार को महिलाओं और ट्रांसजेंडर्स के लिए ‘पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड’ योजना की शुरुआत की घोषणा की। इस कार्ड के माध्यम से अब 12 वर्ष से अधिक आयु की बेटियां, बहनें और माताएं दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) और क्लस्टर बसों में निःशुल्क और सहज यात्रा कर सकेंगी। सरकार का कहना है कि यह पहल महिलाओं की आवाजाही को सुरक्षित और सुविधाजनक बनाने के साथ-साथ उन्हें आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने की दिशा में अहम भूमिका निभाएगी।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि ‘पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड’ सिर्फ एक यात्रा सुविधा नहीं, बल्कि नारी सम्मान का प्रतीक है। यह योजना राजधानी में सार्वजनिक परिवहन के उपयोग को बढ़ावा देगी और महिलाओं को निजी वाहनों पर निर्भरता कम करने के लिए प्रेरित करेगी। उन्होंने बताया कि कार्ड के माध्यम से यात्रा का रिकॉर्ड डिजिटल रूप में रहेगा, जिससे पारदर्शिता बनी रहेगी और बस सेवाओं की गुणवत्ता पर निगरानी आसान होगी।
दिल्ली सरकार का दावा है कि इस पहल से न केवल महिलाओं की सुरक्षा बढ़ेगी, बल्कि ट्रैफिक जाम और प्रदूषण में भी कमी आएगी। सरकार का उद्देश्य है कि दिल्ली को एक ऐसा शहर बनाया जाए जहां हर महिला और ट्रांसजेंडर नागरिक बिना भय और झिझक के सार्वजनिक परिवहन का उपयोग कर सके। यह योजना दिल्ली के सामाजिक समावेशन और लैंगिक समानता के प्रयासों को और मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।