अटल प्रतिभा सम्मान प्रतियोगिता में चमके ग्रामीण छात्र, 200 प्रतिभागियों ने दिखाया ज्ञान का जलवा
टेन न्यूज नेटवर्क
Madhubani News (30 अक्टूबर 2025): मधुबनी जिले के उछाल ग्राम स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय के प्रांगण में अटल प्रतिभा सम्मान प्रतियोगिता (A.P.S.P.) का भव्य आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में क्षेत्र के विभिन्न गांवों से लगभग 200 प्रतिभागियों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों में प्रतिस्पर्धा की भावना और ज्ञान के प्रति रुचि विकसित करना था।
प्रतियोगिता को चार समूहों में विभाजित किया गया था — प्रथम समूह में वर्ग 5 एवं 6, दूसरा समूह वर्ग 7 एवं 8, तीसरा समूह वर्ग 9 एवं 10 तथा चौथा समूह वर्ग 11 एवं 12 के विद्यार्थियों के लिए था। सभी समूहों के लिए सामान्य अध्ययन विषय से प्रश्न पूछे गए। प्रत्येक समूह के प्रथम पाँच स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया, वहीं प्रतियोगिता में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को विशेष रूप से पुरस्कृत किया गया। सभी प्रतिभागियों को एक-एक कलम देकर उनके उत्साहवर्धन का संदेश दिया गया।
परिणाम के अनुसार, वर्ग 5 एवं 6 में आलोक कुमार और अनुभव कुमार ने संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि अनूप कुमार द्वितीय, शिवम झा और नीरज कुमार तृतीय, निखिल कुमार, स्वाति झा, नैना कुमारी, अभिषेक मंडल ने चौथा, तथा धर्मवीर कुमार ने पाँचवाँ स्थान प्राप्त किया। वर्ग 7 एवं 8 के समूह में गुनगुन कुमारी और करुणाकर कुमार संयुक्त रूप से प्रथम रहे, मनीष झा द्वितीय, हर्ष कुमार तृतीय, अविनाश कुमार चौथे, जबकि प्रियंका कुमारी और करुणामय पाँचवें स्थान पर रहे। वर्ग 9 एवं 10 में अयंक प्रसाद ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, साक्षी यादव और हरिओम द्वितीय, शिवम कुमार झा तृतीय, निखिल आनंद चौथे तथा विवेक पाँचवें स्थान पर रहे। वहीं वर्ग 11 एवं 12 में आर्यन राज प्रथम, स्वाति झा और आनंद कुमार द्वितीय, रुपाक्षी कुमारी तृतीय, आशीर्वाद मणि चौथे और कुमकुम झा पाँचवें स्थान पर रहे। पूरे प्रतियोगिता में सबसे अधिक अंक (44) प्राप्त कर गुनगुन कुमारी और करुणाकर कुमार ‘सर्वश्रेष्ठ प्रतिभागी’ घोषित किए गए।

कार्यक्रम के अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक शिव कुमार मेहता (शंकर मेहता), शिक्षक नंदलाल झा, शिक्षिका श्रीमती सीता कुमारी, रानी कुमारी, पत्रकार रंजन अभिषेक, अपूर्व आनंद झा, गोविंद झा, सुनील झा, मुन्ना सिंह और अनुज झा सहित कई गणमान्य अतिथियों ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया और बच्चों को हर वर्ष इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के सफल संचालन में दीपक झा, रौशन कुँवर, सुजीत झा, विकास कुँवर, अनित झा, श्रवण ठाकुर, अभिषेक झा, प्रिंस कुँवर, सत्यम झा, राकेश सिंह, बलदेव झा, ज्योति कुमारी, खुशबू कुमारी, कल्याणी कुमारी, नेहा कुमारी, अंजली कुमारी, निशा कुमारी, पारस झा, नितिन सिंह और रितिक मिश्रा का उल्लेखनीय योगदान रहा।

इस पूरे आयोजन का संचालन और निर्देशन बालमुकुंद झा (वरीय शोधार्थी, कंप्यूटर साइंस विभाग, दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय) के मार्गदर्शन में किया गया। प्रतियोगिता के माध्यम से छात्रों में ज्ञान, आत्मविश्वास और प्रतिस्पर्धात्मकता की भावना को नई ऊर्जा मिली।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।