भाजपा ने किया AAP पर तीखा प्रहार: “यमुना सफाई के नाम पर हुआ 6500 करोड़ का बंदरबांट”

टेन न्यूज नेटवर्क

New Delhi News (19 October 2025): दिल्ली भाजपा मीडिया प्रमुख एवं प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज द्वारा यमुना जल प्रदूषण पर किए गए सोशल मीडिया पोस्ट का करारा जवाब देते हुए आरोप लगाया कि केजरीवाल सरकार ने यमुना सफाई के नाम पर केवल फंड्स का बंदरबांट किया और वास्तविक कार्य कुछ नहीं किया।

कपूर ने अपने सोशल मीडिया एक्स पोस्ट में लिखा, “सौरभ बाबू — पढ़े-लिखे तो आप भी हैं, ज़रा बताइए कि नदी से ग्लास में लेकर पानी कौन पीता है?” उन्होंने कहा कि आपकी पार्टी बीते दस वर्षों से अधिक समय से सत्ता में है, लेकिन यमुना सफाई के सभी दावे सिर्फ़ कागज़ों पर रह गए।

भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने दस सालों तक यमुना सफाई के नाम पर दिल्लीवासियों को धोखा दिया। लगभग 6500 करोड़ रुपये खर्च हुए, लेकिन यमुना आज भी नाले के रूप में बह रही है।

उन्होंने याद दिलाया कि पिछले वर्ष दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ‘यमुना दर्शन’ के लिए आमंत्रित किया था, लेकिन वे नहीं आए। सचदेवा ने स्वयं यमुना में डुबकी लगाई थी और प्रदूषण की गंभीरता को महसूस किया था।

प्रवीण शंकर कपूर ने सौरभ भारद्वाज से पूछा कि “दस सालों में यमुना सफाई के नाम पर 6500 करोड़ रुपये के बंदरबांट के अलावा आपकी सरकार ने आखिर किया क्या?”

उन्होंने विश्वास जताया कि 2026 के अंत तक मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में दिल्ली की भाजपा सरकार यमुना को पूरी तरह निर्मल बनाकर किसी भी स्थान पर डुबकी लगाने योग्य बना देगी।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।