करावल नगर में वकील पर फायरिंग, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

टेन न्यूज़ नेटवर्क

New Delhi News (16 October 2025): दिल्ली के करावल नगर इलाके में गुरुवार देर शाम नाले रोड पर बाइक सवार बदमाशों ने वकील श्रीकांत पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। घटना के दौरान श्रीकांत अपनी गाड़ी से कहीं जा रहे थे, तभी बदमाशों ने उन पर कई राउंड फायरिंग की। गंभीर रूप से घायल श्रीकांत किसी तरह खुद गाड़ी चलाकर अपने घर पहुंचे, जहां परिजनों ने तुरंत उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों के अनुसार, उनकी हालत फिलहाल नाजुक बनी हुई है।

फायरिंग की सूचना मिलते ही करावल नगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच में हमले के पीछे की वजह का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके। फिलहाल पुलिस की कई टीमें मामले की तह तक पहुंचने में जुटी हैं।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।