वॉरियर्स फिटनेस एंड फाइटर क्लब के खिलाड़ियों ने गोल्ड कप कराटे चैंपियनशिप में रचा कीर्तिमान

टेन न्यूज नेटवर्क

GREATER NOIDA News (16/10/2025): दनकौर स्थित वॉरियर्स फिटनेस एंड फाइटर क्लब के खिलाड़ियों ने अपनी कड़ी मेहनत और लगन के बल पर गोल्ड कप ऑल इंडिया ओपन कराटे चैंपियनशिप में शानदार सफलता हासिल की है। यह प्रतियोगिता बुधवार को नोएडा के इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित हुई, जिसमें क्लब के 15 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया और उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कुल 15 पदक अपने नाम किए।

प्रतियोगिता में क्लब ने 11 स्वर्ण, 3 रजत और 1 कांस्य पदक जीतकर न केवल अपनी श्रेष्ठता साबित की, बल्कि टीम श्रेणी में दूसरा स्थान भी प्राप्त किया। खिलाड़ियों के इस प्रदर्शन ने पूरे क्षेत्र का गौरव बढ़ा दिया है।

क्लब के कोच कपिल नागर ने अपने खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा, हमारे खिलाड़ियों ने जिस तरह से इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में प्रदर्शन किया है, वह गर्व की बात है। यह उनकी अनुशासन, मेहनत और समर्पण का परिणाम है। भविष्य में भी वे इसी तरह देश और प्रदेश का नाम रोशन करेंगे।

उन्होंने बताया कि स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ियों में वाणी शर्मा, नंदिनी शर्मा, निशि, लव, केशव, पुनीत, निखिल, मयंक नागर, ठाकुर देवा सिंह, नैतिक नागर और जयदेव शामिल हैं। वहीं, रजत पदक विजेताओं में युवराज गर्ग, अभय और अथर्व तिवारी के नाम दर्ज हुए, जबकि भूमि गर्ग ने कांस्य पदक हासिल कर क्लब की झोली में एक और उपलब्धि जोड़ी।

प्रतियोगिता से लौटने पर विजेता खिलाड़ियों का क्लब परिसर में जोरदार स्वागत किया गया। सभी प्रशिक्षकों और अभिभावकों ने खिलाड़ियों को फूलमालाओं से सम्मानित किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर कोच कपिल नागर ने कहा कि यह उपलब्धि खिलाड़ियों के अथक परिश्रम और खेल के प्रति जुनून का परिणाम है। उन्होंने बताया कि क्लब आगे भी खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करने में निरंतर प्रयासरत रहेगा। खिलाड़ियों की इस उल्लेखनीय सफलता से दनकौर क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। स्थानीय निवासियों और खेल प्रेमियों ने भी इन युवा खिलाड़ियों को बधाई दी और कहा कि ऐसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी क्षेत्र का नाम रोशन कर रहे हैं।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।