दीपावली पर ग्रीन पटाखों की अनुमति दी जाए: मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा

टेन न्यूज नेटवर्क

Delhi News (10 अक्टूबर 2025): दिल्ली के पर्यावरण मंत्री (Environment Minister) मनजिंदर सिंह सिरसा (Manjinder Singh Sirsa) ने दीपावली और अन्य धार्मिक अवसरों के संदर्भ में अपनी राय व्यक्त करते हुए कहा कि दीपावली (Diwali) एक बड़ा त्यौहार है, जो देश के अधिकांश समुदायों के साथ जुड़ा है और पूरी दुनिया में मनाया जाता है।

सिरसा ने कहा कि दिल्ली में लोगों को इस त्यौहार से वंचित करना उचित नहीं है। दिल्लीवासियों की सेहत (Health) का ध्यान रखते हुए उन्होंने सुप्रीम कोर्ट को सुझाव दिया है कि सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) के निर्देशों के तहत दीपावली के दिन सुबह 1 घंटा और शाम को 1 घंटा ग्रीन पटाखे (Green Firecrackers) जलाने की अनुमति दी जाए। इसके अतिरिक्त, गुरु पूर्णिमा (Guru Purnima) जैसे धार्मिक अवसरों पर भी सुबह 1 घंटा ग्रीन पटाखे जलाने की अनुमति दी जा सकती है।

सिरसा ने कहा कि धर्म और आस्था के अवसरों पर पुलिस द्वारा कार्रवाई करना उचित नहीं है। हर नागरिक को अपनी श्रद्धा और कानून (Law) के अनुरूप धर्म मानने का अधिकार होना चाहिए। यह निर्णय दिल्लीवासियों की आस्था और धार्मिक अधिकारों के साथ न्याय सुनिश्चित करेगा।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।